फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Revelation in Suicide case of woman in Muktsar

लव स्टोरी का अंत: प्रेमिका की बेटी के साथ बनाए संबंध, फिर कर ली कोर्ट मैरिज, दुखी महिला ने उठाया खौफनाक कदम

Fri, 05 May 2023 11:52 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 May 2023 11:52 AM IST
सार

मुक्तसर वासी अंशुल खुगर ने बताया कि 2016 में उसकी मां प्रदीप रानी ने जोगिंदर सिंह के साथ मिलकर उसके पिता अश्वनी कुमार का कत्ल कर दिया था। नारंग कॉलोनी निवासी रुपिंदर सिंह उर्फ रिंकू ने उसकी मां की जमानत करवा दी थी। इसके बाद दोनों के संबंध बन गए। बाद में रिंकू ने उसकी बहन से भी संबंध बनाए।

विज्ञापन
Revelation in Suicide case of woman in Muktsar
प्रेमी ने की बेेटी से शादी तो महिला ने दी जान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुक्तसर की एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच की तो जो खुलासा हुआ उससे सब स्तब्ध रह गए। दरअसल मामला बेहद पेचीदा है। मामले में शामिल महिला 2016 में अपने पति के कत्ल केस के मामले में जमानत पर बाहर थी। जिस व्यक्ति ने उसकी जमानत करवाई, उसके साथ ही महिला के संबंध बन गए और वह उसके साथ रहने लगी। जिस व्यक्ति के साथ वह पति की तरह रह रही थी, उसने उसकी बेटी के साथ भी संबंध बनाए और फिर कोर्ट मैरिज भी कर ली। इससे आहत महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है।
विज्ञापन


थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में मुक्तसर वासी अंशुल खुगर ने बताया कि 2016 में उसकी मां प्रदीप रानी ने जोगिंदर सिंह के साथ मिलकर उसके पिता अश्वनी कुमार का कत्ल कर दिया था। नारंग कॉलोनी निवासी रुपिंदर सिंह उर्फ रिंकू ने उसकी मां की जमानत करवा दी थी। इसके बाद रुपिंदर सिंह उसकी मां प्रदीप और बहन कोमल को साथ लेकर चला गया। इस दौरान रुपिंदर के उसकी मां के साथ संबंध बन गए। मगर बाद में रुपिंदर ने उसकी बहन के साथ भी संबंध बना लिए और उससे कोर्ट मैरिज कर ली। 
विज्ञापन


अंशुल के अनुसार उसकी मां जब भी उससे मिलती तो रुपिंदर के इस धोखे से परेशान होने और आत्महत्या करने की बात कहती थी। इस कारण उसकी मां ने बीते दिनों जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। उन्होंने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने फरीदकोट रेफर कर दिया। मगर वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसआई बलदेव सिंह ने बताया कि आरोपी रुपिंदर को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed