{"_id":"6249fc3d46b6d239f44d8a43","slug":"haryana-minister-anil-vij-said-civic-elections-will-be-held-soon-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल विज का बड़ा बयान: हरियाणा में जल्द होंगे निकाय चुनाव, विधानसभा के विशेष सत्र में देंगे पंजाब को जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल विज का बड़ा बयान: हरियाणा में जल्द होंगे निकाय चुनाव, विधानसभा के विशेष सत्र में देंगे पंजाब को जवाब
Mon, 04 Apr 2022 01:34 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:34 AM IST
सार
उधर, सीएम मनोहर लाल ने कहा कि राजधानी और एसवाईएल के अलावा पंजाब के 400 हिंदी भाषी गांवों का मुद्दा भी अभी लंबित है। लगता है कुछ लोगों के बहकावे में पंजाब सरकार ऐसे फैसले ले रही है।
विज्ञापन
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव बहुत जल्द होंगे। विज रविवार को अंबाला स्थित अपने आवास पर जनसमस्याएं सुनने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। निकाय चुनाव भाजपा व जजपा मिलकर लड़ने के सवाल पर विज ने कहा कि इस बारे में अभी जजपा के साथ औपचारिक बातचीत नहीं हुई है लेकिन भाजपा का जजपा के साथ सैद्धांतिक तौर पर गठबंधन है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के मुद्दे पर विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी बच्चा पार्टी है और इन्हें मुद्दों की जानकारी नहीं है। चंडीगढ़, हिंदी भाषी क्षेत्र और एसवाईएल तीनों मुद्दे आपस में जुड़े हैं। इन सभी का एक साथ समाधान होगा। आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ पर दावेदारी के अलावा बाकी मुद्दों पर बात ही नहीं करती। इसका मतलब है कि लोगों को गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ को कोई नहीं छीन सकता: सीएम मनोहर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि जब तक हरियाणा की जनता साथ है चंडीगढ़ को कोई नहीं छीन सकता। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने चंद दिन हुए हैं और उन्होंने विवादित मुद्दा छेड़ दिया है। चंडीगढ़ पर दावा करने से पहले आप सरकार को एसवाईएल से हरियाणा के हिस्से का पानी देना चाहिए।
विज्ञापन
पंजाब, हरियाणा का बड़ा भाई है और बड़े को छोटे के हितों के बारे में भी सोचना चाहिए। पंजाब सरकार ने गलत निर्णय लेते हुए हरियाणा के हितों के साथ कुठाराघात करना शुरू कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने भी पंजाब को हरियाणा के हिस्से का पानी देने की बात कही है। इसके बावजूद पंजाब उस पानी को रोके है। पंजाब हरियाणा को उसके हक का पानी नहीं दे रहा तो दिल्ली के लिए किस मुंह से हरियाणा से पानी मांगा जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को करनाल और जींद के सफीदों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।