फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana minister anil vij admitted in pgims after advance corona symptom condition stable decision on plasma therapy to be taken

हरियाणा के मंत्री अनिल विज में दिखे एडवांस कोरोना के लक्षण, पीजीआईएमएस में भर्ती, हालत स्थिर

Mon, 14 Dec 2020 12:49 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 14 Dec 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Haryana minister anil vij admitted in pgims after advance corona symptom condition stable decision on plasma therapy to be taken
अनिल विज - फोटो : Twitter : @anilvijminister

हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज को रविवार को रोहतक के पीजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें एडवांस कोरोना के लक्षण देखे गए जिसके चलते यह फैसला लिया गया। पीजीआई रोहतक के पीआरओ डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन


डॉ. गजेंद्र ने यह भी बताया कि एक डॉक्टरों की टीम यह फैसला लेगी कि उन्हें प्लाज्मा थेरेपी दी जानी है या नहीं। उन्हें रेमडेसिविर का कोर्स दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार मरीज के फेफड़े में आंशिक तौर पर संक्रमण है, हालांकि उनकी दूसरी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव है।
विज्ञापन



सिविल सर्जन अंबाला डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बिल्कुल ठीक हैं और वह सामान्य रूप से एंबुलेंस में तीन एक्सपर्ट डॉक्टर व एक एलटी के साथ पीजीआईएमएस रोहतक गए हैं। रोहतक पीजीआईएमएस में वह स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। उनका सीटी लेवल 14 से बढ़कर 21 पहुंच गया है, जोकि उनकी रिकवरी के बारे में बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 दिन पहले उनके अंदर लक्षण आए थे और जब जांच की ग्ई तो वह कोरोना संक्रमित मिले थे। देर शाम करीब 8 बजे गृह मंत्री अनिल विज एंबुलेंस के जरिए अंबाला से पीजीआईएमएस रोहतक चले लेकिन तेज धुंध के चलते वह देरी से पहुंचे। मंत्री विज ने कहा कि वह ठीक महसूस कर रहे हैं, डाक्टरों की सलाह के अनुसार वह पीजीआईएमएस रोहतक आए हैं।

ये डॉक्टर करेंगे मंत्री की देखभाल

- डॉ. ध्रूव चौधरी, सीनियर प्रोफेसर पीसीसीएम विभागाध्यक्ष एवं कोविड-19 के प्रदेश प्रमुख नोडल अधिकारी, पीजीआईएमएस
- डॉ. वीके कत्याल, सीनियर प्रोफेसर एंड हैड, मेडिसिन विभाग, पीजीआईएमएस
- डॉ. राजेश राजपूत, सीनियर प्रोफेसर एंड हैड, एंडोक्रायनोलॉजी विभाग, पीजीआईएमएस
- डॉ. प्रशांत, प्रोफेसर, एनेस्थिसिया विभाग, पीजीआईएमएस
- डॉ. अश्विनी कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, कार्डियोलॉजी, पीजीआईएमएस
नोट : पांच डॉक्टरों की टीम प्रतिदिन सुबह दस बजे और सायं सात बजे स्वास्थ्य मंत्री की रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी।

मंत्री के आने के पूर्व अलर्ट हो गया प्रशासन
मंत्री के आने की पूर्व सूचना पर ही पीजीआईएमएस अलर्ट हो गया। एक्सपर्ट डॉक्टरों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी पीपीई किट में वार्ड में तैनात हो गए। स्पेशल वार्ड के एंट्री गेट पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ संस्थान ने निजी गार्डों के अलावा सहायक सुरक्षा अधिकारी की मौके पर तैनाती कर दी। मंत्री की देखभाल के लिए एक्सपर्ट डॉक्टरों के साथ एक्सपर्ट स्टाफ नर्स, बीयरर आदि की ड्यूटी लगाई गई है।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को निगरानी में रखने के लिए पीजीआईएमएस के स्पेशल वार्ड में भर्ती किया गया है। लोगों से अपील है कि जब तक मंत्री कोविड-19 नेगेटिव नहीं आते तब तक उनसे मिलने कोई ना आए। संस्थान स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का आभार जताता है कि उन्होंने कुलपति डॉ. ओपी कालरा व हमारी टीम पर विश्वास जताते हुए अपने इलाज के लिए पीजीआईएमएस को चुना है।- डॉ. गजेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, पीजीआईएमएस रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed