फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: Manohar met Nadda-Shah before election results, discussed possible results

Haryana: चुनाव परिणाम से पहले नड्डा-शाह से मिले मनोहर, संभावित परिणामों पर चर्चा

Mon, 03 Jun 2024 11:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 03 Jun 2024 11:08 PM IST
सार

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल चुनाव परिणाम से पहले नड्डा-शाह से मिले। उन्होंने वहां संभावित परिणामों के बारे में चर्चा की, एग्जिट पोल ने भाजपा का प्रदर्शन खराब बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Haryana: Manohar met Nadda-Shah before election results, discussed possible results
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar

विस्तार

चुनाव परिणाम से ठीक एक दिन पहले पूर्व सीएम मनोहर लाल और चुनाव प्रबंधन समिति व राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला नई दिल्ली पहुंचे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर हुई बैठक में शामिल हुए। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे। बैठक के दौरान नड्डा व शाह ने अलग से बैठक कर पूर्व सीएम मनोहर लाल और बराला से संभावित परिणामों का फीडबैक लिया।

विज्ञापन


एग्जिट पोल में हरियाणा में भाजपा को तीन से चार सीटों का नुकसान बताया जा रहा है। लगभग सभी एग्जिट पोल के सर्वे में भाजपा का प्रदर्शन पिछले चुनाव के मुकाबले खराब बताया गया है। राज्य में कुछ ही महीने के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। यदि परिणाम विपरीत आए तो इसका असर विधानसभा चुनाव में पड़ना तय है।
विज्ञापन


ऐसे में लोकसभा का यह परिणाम हरियाणा के लिए काफी मायने रखते हैं। शीर्ष नेतृत्व ने दोनों ही नेताओं से चुनाव प्रचार के बाद पड़े असर और कम मतदान के कारणों की भी चर्चा की है। हालांकि मनोहर लाल व बराला ने एग्जिट पोल के विपरीत परिणाम आने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा लोकसभा चुनाव शुरू होने से पहले ही हरियाणा में दसों की दस सीट जीतने का दावा करती आई है। बैठक के दौरान उन्होंने भितरघात करने वाले पार्टी के नेताओं पर भी चर्चा की। ऐसे में चुनाव के दौरान पार्टी की खिलाफत करने वालों के खिलाफ जल्द कार्रवाई हो सकती है। बैठक में कम मतदान के कारणों पर भी चर्चा की गई। साथ ही मतगणना के दिन सभी केंद्रों पर पार्टी के काउंटिंग एजेंट के समय पर पहुंचने और विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed