{"_id":"58a3d9d14f1c1b5f7ed85ec4","slug":"haryana-major-satish-dahiya-martyr-in-encounter-with-terrorist-in-handwara-of-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: हंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में हरियाणा का मेजर सतीश दहिया शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: हंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में हरियाणा का मेजर सतीश दहिया शहीद
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
मेजर सतीश दहिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में मंगलवार शाम आंतंकियो के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुए हरियाणा के नारनौल के मेजर सतीश दहिया शहीद हो गए। वहीं, इस हमले में सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन के कमांडिंग अफसर चेतन कुमार चीता समेत 10 जवान जख्मी हुए हैं।
इनका इलाज श्रीनगर के बेस अस्पताल में चल रहा है। इनमें से भी दो की मौत हो गई है। मेजर सतीश 30 आर.आर के साथ अटैच थे। वे हंदवाड़ा ऑपरेशन को लीड कर रहे थे और वे 13 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे। वे सात साल पहले सेना में शामिल हुए थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की शाम कुपवाड़ा के हंदवाड़ा इलाके में आतंकियों के होने की सूचना मिली। इसके बाद सेना की 30 आरआर टुकड़ी और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिल कर इलाके की घेराबंदी की। इस दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गये।
विज्ञापन
हालांकि, ऑपरेशन के दौरान मेजर एस दहिया समेत चार जवानों को भी गोली लग गयी। गंभीर रूप से घायल मेजर को अस्पताल लाया गया, जहां वे जिंदगी की जंग हार गये। शहीद जवानों में एक उत्तराखंड और एक उत्तर प्रदेश निवासी है। गोलीबारी की चपेट में आकर एक आम नागरिक भी घायल हुआ है।