फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana mahila congress president resign rejected by congress president

हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान का इस्तीफा नामंजूर, सेवाएं जारी रखने के मिले निर्देश

Fri, 09 Aug 2019 12:32 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 09 Aug 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
haryana mahila congress president resign rejected by congress president
सुमित्रा महाजन - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान का इस्तीफा नामंजूर हो गया है। सुमित्रा ने राहुल गांधी के लोकसभा चुनाव में करारी हार की जिम्मेवारी लेने के बाद उनका अनुसरण करते हुए चंद महीने पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जो अभी तक लंबित चल रहा था। वीरवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रधान सुष्मिता देव ने उनका इस्तीफा नामंजूर करते हुए उन्हें पद पर बने रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सुष्मिता की ओर से जारी पत्र अनुसार अगले कुछ महीनों में प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए मेरी आशानुसार आप महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर कार्य करती रहेंगी। इसके साथ ही आपको निर्देश जारी किए जाते हैं कि जल्दी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलाएं।
विज्ञापन


प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि वे विधानसभा चुनावों के लिए जी-जान से काम करेंगी। 18 अगस्त को रोहतक में होने वाली पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रैली में भी वह शामिल होंगी। याद रहे कि सुमित्रा चौहान ने पद से इस्तीफा देते समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर पर जोरदार जुबानी हमला बोला था। उन पर पार्टी को तोड़ने के भी आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed