फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Loksabha Elections Review

मोदी की सुनामी ने यहां ढहाए दिग्गजों के किले

Sun, 18 May 2014 10:53 AM IST
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 18 May 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
Haryana Loksabha Elections Review

केंद्र और हरियाणा सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर इतनी जबर्दस्त रही कि कांग्रेस सरकार के तीन चौथाई मंत्री और नब्बे फीसदी सीपीएस अपना किला भी नहीं बचा सके। नरेंद्र मोदी की सुनामी में नौ मंत्री और नौ मुख्य संसदीय सचिवों के विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन


ऐसी सुनामी चली कि कांग्रेस के 25 विधायकों, इनेलो के 17 विधायकों, पांच निर्दलीय और एक बसपा विधायक के क्षेत्र से भाजपा जीत गई। भाजपा के चारों विधायकों के क्षेत्रों में भाजपा विजयी रही।
विज्ञापन


मंत्री कैप्टन अजय यादव, रणदीप सुरजेवाला, सतपाल सांगवान, राव नरेंद्र सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, सावित्री जिंदल, आफताब अहमद, शिवचरण शर्मा, सुखबीर कटारिया के विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस बुरी तरह हारी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके चार मंत्री हरमोहिंदर सिंह चट्ठा, परमवीर, गीता भुक्कल और किरण चौधरी ही अपने क्षेत्रों में कांग्रेस की इज्जत बचा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस में से नौ मुख्य संसदीय सचिवों अनीता यादव, राव दानसिंह, जलेबखान, प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा, रामकिशन फौजी, शारदा राठौर, सुलतान जाडौला, रामकिशन गुर्जर, विनोद भ्याना के हलकों में भी कांग्रेस हारी। सिर्फ एक सीपीएस जयवीर वाल्मीकि के हलके में ही कांग्रेस जीत पाई।

यह रहा मंत्रियों, सीपीएस के क्षेत्रों का हाल

Haryana Loksabha Elections Review

मोदी की लहर में छह बार के विधायक और लालू प्रसाद यादव के समधी बिजली मंत्री कैप्टन अजय यादव का दुर्ग ढह गया। उनके रेवाड़ी क्षेत्र से भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह को 95353 वोट मिले जबकि कांग्रेस के राव धर्मपाल को मात्र 13093 और इनेलो के जाकिर हुसैन को 11298 वोट मिले।

खेल राज्यमंत्री सुखबीर कटारिया के गुड़गांव क्षेत्र से राव धर्मपाल को मात्र 17687 वोट मिले जबकि राव इंद्रजीत सिंह को 125164 वोट पड़े। पिछले साल परिवहन मंत्री बने आफताब अहमद के नूंह क्षेत्र से राव धर्मपाल को मात्र 17968 मत मिले जबकि इनेलो के जाकिर हुसैन को 69175 मत पड़े और राव इंद्रजीत को 21121 वोट पड़े।

पावरफुल मंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के कैथल क्षेत्र से भाजपा के राज कुमार सैनी को 49190 वोट मिले जबकि कांग्रेस के नवीन जिंदल को 35859 और इनेलो के बलबीर सैनी को 30952 वोट मिले। सीपीएस सुलतान जाडौला के पुंडरी क्षेत्र से जिंदल को 21037, राज कुमार सैनी को 53628 वोट मिले जबकि बलबीर सैनी को 29045 मत मिले।

श्रुति चौधरी भी न बचा सकीं अपना गढ़

Haryana Loksabha Elections Review

हजकां से कांग्रेस में शामिल होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री बने राव नरेंद्र सिंह के नारनौल क्षेत्र से कांग्रेस की श्रुति चौधरी को मात्र 15303 वोट मिले जबकि भाजपा के धर्मबीर सिंह को 47210 वोट मिले।

इनेलो के राव बहादुर सिंह को 20040 वोट मिले। हजकां से कांग्रेस में शामिल होकर सहकारिता मंत्री बने सतपाल सांगवान के दादरी क्षेत्र से श्रुति चौधरी को 33507 वोट मिले जबकि धर्मबीर सिंह को 38599 वोट मिले और राव बहादुर सिंह को 33679 वोट मिले।

सीपीएस राव दान सिंह के महेंद्रगढ़ हलके से कांग्रेस को मात्र 14474 वोट मिले जबकि धर्मबीर सिंह को 55336 वोट मिले। राव बहादुर सिंह को यहां से 42390 मत मिले।

सीपीएस अनीता यादव के अटेली क्षेत्र से श्रुति चौधरी को मात्र 14522 वोट पड़े जबकि धर्मबीर सिंह को 68570 मत मिले। राव बहादुर सिंह को यहां से 25181 मत मिले।

फरीदाबाद के दो मंत्रियों, दो सीपीएस का यह रहा हाल

Haryana Loksabha Elections Review

राजस्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के बड़खल क्षेत्र से कांग्रेस के अवतार भड़ाना को मात्र 24170 वोट पड़े जबकि भाजपा के कृष्ण पाल गुर्जर को 79598 वोट मिले। सूचना जनसंपर्क मंत्री पंडित शिवचरण शर्मा के फरीदाबाद एनआईटी क्षेत्र से अवतार भड़ाना को 18228 वोट मिले जबकि कृष्ण पाल गुर्जर को 84290 वोट मिले।

सीपीएस शारदा राठौर के बल्लभगढ़ से भड़ाना को 14943 और गुर्जर को 78816 वोट मिले। सीपीएस जलेब खान के हथीन से भड़ाना को 37090 वोट मिले जबकि गुर्जर को 45544 और इनेलो के आरके आनंद को 36760 वोट मिले।

मुख्यमंत्री के रिश्तेदार और कांग्रेस नेता और पलवल के पूर्व विधायक करण सिंह दलाल के पलवल क्षेत्र से भड़ाना को 8608 मामूली वोट मिले जबकि गुर्जर को 86159 वोट मिले।

हिसार से एक मंत्री, दो सीपीएस का हाल

Haryana Loksabha Elections Review

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सावित्री जिंदल के हिसार हलके से कांग्रेस के संपत सिंह को 5035 वोट मिले, हजकां के कुलदीप बिश्नोई को 67452 और इनेलो के दुष्यंत चौटाला को 24238 मत मिले। सीपीएस विनोद भ्याना के हांसी हलके से संपत सिंह को 12093, बिश्नोई को 55441, चौटाला को 45876 मत मिले।

सीपीएस रामकिशन फौजी के बवानीखेड़ा से संपत सिंह को 15602, बिश्नोई को 57304, चौटाला को 50762 मत मिले। खुद संपत सिंह को अपने क्षेत्र नलवा से 11697, बिशअनोई को 49494, चौटाला को 44096 मत मिले।

सीपीएस प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा के फतेहाबाद हलके से कांग्रेस के अशोक तंवर को 34303, हजकां के सुशील इंदौरा को 55950 और इनेलो के चरणजीत रोड़ी को 55425 मत मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed