फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana : Lightning in Sirsa, Man died

हरियाणा : सिरसा में बिजली गिरने से युवक की मौत, रेवाड़ी में छतों-दीवारों में आई दरार

Tue, 05 Jan 2021 12:59 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, सिरसा/रेवाड़ी (हरियाणा)
अमर उजाला, सिरसा/रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 05 Jan 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
Haryana : Lightning in Sirsa, Man died
रेवाड़ी में बिजली गिरने से टूटा कांच। - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के सिरसा में मंगलवार सुबह डबवाली क्षेत्र के गांव मोड़ी में बिजली गिरने से एक युवा किसान की मौत हो गई। युवक सुबह अपने पिता के साथ खेत में गया था, जहां अचानक उस पर बिजली गिर गई। वहीं मंगलवार को रेवाड़ी के गांव रोली आवास में सुबह सात बजे बिजली गिरने से एक घर की खिड़की टूट गई वहीं दीवारों में दरार आ गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव मोड़ी निवासी 25 वर्षीय गोपाल साहू मंगलवार सुबह अपने पिता सुरजीत सिंह के साथ कार में गोरीवाला रोड स्थित अपने खेत में गया था। मंगलवार को खेत में उनकी पानी लगाने की बारी थी। खेत में उनका हिस्सेदार छिंदा सिंह और उसका बेटा भी मौजूद था। सुबह करीब सवा सात बजे जब गोपाल खेत में खड़ा था तो तेज धमाके के साथ बिजली गिरी और उसे अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - हरियाणा में दिनभर छाए रहे बादल, कई स्थानों पर बूंदाबांदी, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल के पिता सुरजीत सिंह, हिस्सेदार छिंदा सिंह कुछ दूर खड़े थे। जिस कारण वे बाल बाल बच गए। वे गोपाल को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  गोपाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी डेढ़ वर्ष की एक बेटी भी है। वह गांव गंगा में फोटो स्टूडियो का काम करता था।


वहीं मंगलवार को रेवाड़ी के गांव रोली आवास में सुबह सात बजे बिजली गिरने से एक घर की खिड़की टूट गई वहीं दीवारों में दरार आ गई। घर में रखा कुछ सामान जल गया, परिवार के किसी सदस्य को नुकसान नहीं पहुंचा हालांकि बाड़े में बंधी एक भेड़ की मौत हो गई। रेवाड़ी में रविवार से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। 

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार प्रदेश में छह जनवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बना रहेगा और रात्रि तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि सोमवार की तरह मंगलवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव व अरब सागर से आने वाली नमी वाली हवाओं का असर देखने को मिलेगा। इससे प्रदेश में मंगलवार को गरज चमक व हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। छह जनवरी के बाद आमतौर पर मौसम खुश्क व सुबह के समय धुंध और रात्रि तापमान में गिरावट की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed