फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Legislative Session 2014

चुनावी मोड में आई कांग्रेस, पास किए कई बिल

Sat, 12 Jul 2014 11:53 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 12 Jul 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
Haryana Legislative Session 2014

विधानसभा के मानसून सत्र के आगाज के साथ ही हरियाणा सरकार चुनावी मोड में आ गई है। सरकार ने हरियाणा के विभिन्न वर्गों के वोटों पर नजरें गड़ा दी हैं।

विज्ञापन


विपक्ष के तमाम एतराज के बीच सरकार ने महत्वपूर्ण बिल पारित कर दिए हैं। सोनीपत के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, हरियाणा के नाम की जगह विश्वविद्यालय का नाम डॉ. बीआर अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत कर दिया गया है। अंबेडकर के नाम पर रखे गए विश्वविद्यालय के इस नाम पर विपक्ष भी ऐतराज नहीं जता सका है।

विज्ञापन

एचएसजीपीसी पास करके सिखों को लुभाने की कोशिश

Haryana Legislative Session 2014

इसके अलावा सरकार ने अलग एचएसजीपीसी के गठन का बिल पास कर हरियाणा के करीब 18 लाख सिख मतदाताओं के मतों पर नजरें गड़ा दी हैं।

सदन में बिल पर हुई बहस के दौरान विपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले दस साल के अपने कार्यकाल में अलग कमेटी के गठन के लिए बिल क्यों नहीं पेश किया।

इनेलो नेताओं ने कहा कि अभी तक कांग्रेस ने इस मामले में कुछ नहीं किया। इसके बाद सिख नेताओं ने बयान दिया कि कांग्रेस ने झांसा देकर उनसे वोट बटोरे हैं।

इनेलो नेताओं के बार-बार कहने पर मुख्यमंत्री हुड्डा ने सदन में कहा कि  हम बयानबाजी से इनकार नहीं करते, लेकिन जब सिख नेता फिर से उनके पास आए, तब हमने कार्रवाई की। हुड्डा ने चुटकी लेते हुए कहा कि हमने इतने साल अलग कमेटी नहीं बनाई, तो सजा भुगत ली। अब हम आगे सजा नहीं भुगतना चाहते।

राज्यपाल पहाड़िया भी कांग्रेस से जुड़ने जा रहे

Haryana Legislative Session 2014

विधानसभा की मोहर लग जाने के बाद एचएसजीपीसी विधेयक  पर अब राज्यपाल की मोहर लगने में भी मुश्किल नहीं होगी, क्योंकि राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। अभी उनका कार्यकाल भी बाकी है।

इसलिए हुड्डा सरकार भी आश्वस्त दिख रही है। यदि नरेंद्र मोदी सरकार हरियाणा में किसी भाजपा नेता को अब तक राज्यपाल बना देती, तो राजनिवास में इस बिल पर अड़ंगा लगने की आशंका थी। जैसा कि गुजरात समेत कई राज्यों में होता रहा है।

विपक्ष ने किया विवि के नाम का स्वागत
इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला और अशोक अरोड़ा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के नाम पर विवि का नाम करने का हम स्वागत करते हैं, लेकिन हरियाणा के स्कूलों में शिक्षा सुधरनी चाहिए। पिछले दो वर्ष से हरियाणा के स्कूलों का रिजल्ट खराब आ रहा है। स्कूल में ही जब सही पढ़ाई नहीं होगी, तो बच्चे यूनिवर्सिटी में क्या करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed