फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana leads medal table with 52 gold medals in Khelo India Youth Games

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: 52 स्वर्ण पदक के साथ हरियाणा तालिका में सबसे आगे, महाराष्ट्र का दूसरे और कर्नाटक का तीसरे स्थान पर कब्जा

Mon, 13 Jun 2022 07:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 Jun 2022 07:59 PM IST
सार

 हरियाणा ने कुश्ती में जीते सबसे ज्यादा 38 पदक, जिनमें 16 स्वर्ण, 10 रजत और 12 कांस्य शामिल हैं। बॉक्सिंग में 10 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन
Haryana leads medal table with 52 gold medals in Khelo India Youth Games
खेलो यूथ इंडिया गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का मेजबान हरियाणा दूसरी बार ओवरऑल चैंपियन बना है। प्रदेश के धाकड़ों ने 52 स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया है। हरियाणा 39 रजत और 46 कांस्य सहित सर्वाधिक 137 मेडल जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। महाराष्ट्र को इस बार 7 गोल्ड से हरियाणा ने पछाड़ने में कामयाबी हासिल की है। 

विज्ञापन


इससे पहले वर्ष 2018 में हरियाणा ने 38 स्वर्ण पदक जीतकर पहले स्थान पर रहा था। वहीं, 45 स्वर्ण के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर रहा। महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने 40 रजत और 40 कांस्य सहित कुल 125 पदक जीते हैं। इसी प्रकार, तीसरे नंबर पर रहे कर्नाटक ने 22 स्वर्ण, 17 रजत और 28 कांस्य पदक हासिल कर कुल 67 पदक जीते हैं।
विज्ञापन


देश की आबादी का दो फीसदी, मेडल लाए 15 फीसदी 
देश की कुल जनसंख्या में हरियाणा का 2.09 फीसदी है। खेला इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा ने 15 फीसदी पदकों पर कब्जा जमाया है। वहीं, 19 फीसदी स्वर्ण पदक जीते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुश्ती में जीते ज्यादा पदक 
हरियाणा ने सबसे ज्यादा 38 पदक कुश्ती में पदक जीते हैं। जिनमें 16 स्वर्ण, 10 रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं बाक्सिंग के खिलाड़ियों ने कुल 15 पदक हासिल किए हैं। जिनमें 10 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं, जबकि एथलेटिक्स में 3 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य मिले हैं। 

इसी प्रकार, जूडो में 3 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने लिए हैं तो साइकलिंग  में 2 स्वर्ण और 6 कांस्य पदक हरियाणा को मिले हैं। स्वीमिंग में 4 स्वर्ण, 2 सिल्वर और 2 कांस्य पदक हरियाणा के नाम रहे। शूटिंग में 3 स्वर्ण, 2 सिल्वर और 2 कांस्य पदक हासिल किए गए हैं। इसी प्रकार, वेटलिफ्टिंग में 4 स्वर्ण, 2 सिल्वर और 1 कांस्य जीता है। 


म्हारी छोरियों के गोल्डन पंच के सामने नहीं टिका महाराष्ट्र
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आखिरी दिन हरियाणा की बॉक्सर बेटियों ने एक के बाद एक लगातार छह गोल्डन पंच लगाए। महाराष्ट्र की खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक के साथ शुरूआत की। इसके बाद हरियाणा बेटियों ने स्वर्णिम पंच लगाकर चैंपियन का खिताब हरियाणा की झोली में डाल दिया। एकतरफा जीत के साथ हरियाणा ने सात स्वर्ण पदक जीते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed