फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Land Soil testing of 25 lakh Acres Fertility Power of Every Farm will Increase

हरियाणा: मिट्टी जांच की 40 नई लैब शुरू, इस साल 25 लाख एकड़ के स्वास्थ्य की होगी जांच

Fri, 13 Aug 2021 02:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 13 Aug 2021 02:44 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीनियर सेकेंडरी स्कूलों एवं कालेजों के विद्यार्थियों की मृदा जांच के कार्य में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक योजना बनाएं

विज्ञापन
Haryana Land Soil testing of 25 lakh Acres Fertility Power of Every Farm will Increase
मिट्टी की जांच। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा में खंड स्तर पर स्थापित मिट्टी जांच की 40 नई लैब का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीसी के माध्यम से गुरुवार को उद्घाटन किया। प्रथम चरण में इन प्रयोगशालाओं के माध्यम से इस वर्ष 25 लाख एकड़ भूमि की मिट्टी जांच की जाएगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीनियर सेकेंडरी स्कूलों एवं कालेजों के विद्यार्थियों की मृदा जांच के कार्य में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक योजना बनाएं ताकि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ कमाई भी कर सकें। इस कार्य में लगे विद्यार्थियों को प्रति नमूना 40 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। 
विज्ञापन



करनाल में 82 लाख से छह प्रयोगशालाओं को तैयार किया गया है। करनाल के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि सरकार की हर खेत-स्वस्थ खेत योजना के तहत लगभग तीन सालों में 75 लाख मिट्टी के नमूने की जांच कर किसानों को मृदा स्वास्थ्य जांच कार्ड वितरित किए जाने का लक्ष्य है। स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले विज्ञान के विद्यार्थियों को मिट्टी के नमूने इकट्ठा करने तथा जांच करने के कार्य से जोड़ने से शुरुआत से ही विज्ञान के विद्यार्थियों में जिज्ञासा पैदा होगी और वे अधिक से अधिक खेतों की मिट्टी जांच करने के कार्य में सहयोग दे सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने स्कूल व कॉलेज की लैब में भी मिट्टी जांच आरंभ कराने का आह्वान किया है। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि निसिंग में राज्य स्तरीय मृदा परीक्षण प्रयोगशाला बनी है। इस पर 54 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। नीलोखेड़ी की स्थानीय मिनी लैबोरेट्री पर दो लाख रुपये व कुंजपुरा, तरावड़ी, निगदू, जुंडला में प्रत्येक मृदा परीक्षण प्रयोगशाला पर साढ़े छह लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed