{"_id":"5d9125dc8ebc3e93a45fcfa7","slug":"haryana-ki-baat-selja-ke-sath-campaign-launched-by-haryana-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की बात, सैलजा के साथ अभियान लांच, कहा पांच साल का हिसाब लेगी जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की बात, सैलजा के साथ अभियान लांच, कहा पांच साल का हिसाब लेगी जनता
Mon, 30 Sep 2019 03:15 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 30 Sep 2019 03:15 AM IST
विज्ञापन
ट्विटर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने पहले रिपोर्ट फिर वोट अभियान के बाद व्यक्तिगत तौर पर, हरियाणा की बात, सैलजा के साथ नामक अभियान लांच किया है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जनता से साझा की है।
वीडियो जारी करते हुए सैलजा ने पहले रिपोर्ट फिर वोट अभियान को समर्थन देने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया है। साथ ही एक नंबर भी जारी किया, जिसके माध्यम से हरियाणा के लोग सीधे उनसे अपने सवाल पूछ सकते हैं।
मालूम हो कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सैलजा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और सरकार को घेर रही हैं। सैलजा ने एक बार फिर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है।उन्होंने कहा कि 75 पार का सपना देखने वाली भाजपा को इस बार सत्ता से बाहर होना पड़ेगा। चुनाव के दौरान जनता पांच साल का हिसाब लेगी।
कांग्रेस का नारा जनता के दिल में उतर चुका है पहले रिपोर्ट फिर वोट। विकास के नाम पर लोगों को गुमराह किया गया है। योजनाओं व शहरों के नाम बदलने को विकास नहीं कहा जा सकता। पांच साल केवल घोषणाओं का अंबार लगाया गया। अभी तक एक भी घोषणा पर काम शुरू नहीं हो पाया।
युवा रोजगार को तरस रहा है। किसान अपनी फसलों के सही दामों के लिए जूझ रहे हैं। व्यापारी व मजदूर को अपनी रोजी रोटी चलानी मुश्किल हो गई है। हरियाणा बचाओ, कांग्रेस लाओ के नारे की गूंज हर विधानसभा में गूंजेगी।

Democracy derives meaning from real connections established at grassroot levels!
विज्ञापन विज्ञापन
'Haryana Ki Baat Selja Ke Saath' gives you the opportunity to connect with me & voice your concerns, which I shall address personally.
Call/SMS/ WhatsApp on 9911560999 because your voice matters! pic.twitter.com/Ac0zzFnxrH— Kumari Selja (@kumari_selja) September 29, 2019