फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: JJP meeting in Sirsa today, first list may be released

Haryana: जजपा की सिरसा में बैठक आज, जारी हो सकती पहली सूची

Mon, 02 Sep 2024 12:25 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 02 Sep 2024 12:25 AM IST
सार

अजय चौटाला की अध्यक्षता में बैठक होगी। तीन से चार सूचियों में प्रत्याशी घोषित होंगे।

विज्ञापन
Haryana: JJP meeting in Sirsa today, first list may be released
जेजेपी नेता अजय चौटाला - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने सोमवार को अहम बैठक बुलाई है। सिरसा में पार्टी सुप्रीमो व पूर्व सांसद डॉ़ अजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता व पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में पार्टी प्रत्याशियों के नाम पर विचार-विमर्श होगा। जजपा की पहली सूची सोमवार को जारी हो सकती है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में जजपा ने उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (आसपा) के साथ गठबंधन किया है। 90 में से 70 सीटों पर जजपा और 20 पर आसपा उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं की भी बैठक होनी है। इसमें यह तय किया जाएगा कि किस सीट पर जजपा और किस पर आसपा चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन


आसपा को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटें अधिक मिल सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों ही पार्टियों के नेताओं की संयुक्त रैलियों का कार्यक्रम भी बैठक में तय होगा। जजपा और आसपा अपने प्रत्याशियों का एलान तीन से चार सूचियों में कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed