{"_id":"588ae9894f1c1b380fcf530b","slug":"haryana-jat-reservation-protest-going-to-start-at-rohtak-govt-problems-may-hiked","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण आंदोलन शुरू, रोहतक में लगाई गई धारा 144 और पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण आंदोलन शुरू, रोहतक में लगाई गई धारा 144 और पुलिस अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Sat, 28 Jan 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा जाट आंदोलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन शुरू हो चुका है। इसके मद्देनजर रोहतक में धारा 144 लगा दी गई है, वहीं पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। रोहतक के सेक्टर-6 में शुक्रवार को जाट आरक्षण आंदोलन की कड़ी में जाट जागृति सेना का धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। इस प्रदर्शन की अगुवाई युवा जाट नेता राहुल दादू कर रहे हैं।
धरने पर बैठे लोगों की मांग है कि जाट युवाओं पर दर्ज देशद्रोह के केस वापस लिए जाएं और आरक्षण पर कोर्ट में चल रहे मुकदमे की अच्छे से पैरवी की जाए। वहीं, धरनास्थल पर लोग पहुंचना शुरू हो गए हैं। पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। जिलाधीश अतुल कुमार ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 लगा दी है। जिला प्रशासन व पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी है।
जिला में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय व राज्य राजमार्ग, सभी मार्गों, रेलवे स्टेशन, रेलवे लाईन आदि के 500 मीटर की परिधि में धारा 144 के तहत पांच या इससे अधिक लोगों के इकट्ठे होने पर रोक लगा दी है। रोहतक में ही 29 जनवरी से जसिया गांव में भी जाटों का एक गुट धरना प्रदर्शन शुरू करेगा। खाप पंचायतों ने धरने प्रदर्शन से किनारा कर लिया है। वे आज सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करेंगे।

जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा
जाटों की पंचायत
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के नेता यशपाल मलिक का मामले में कहना है कि आंदोलन के दौरान ना तो रेल रोकी जाएगी और ना ही सड़के रोकी जाएंगी। हमने ना ही पहले हिंसा की थी और ना ही अब हिंसा करेंगे और अपने आंदोलन के दौरान कोई भी जाट नेता किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग नहीं करेगा।
पिपली में एक प्रेसवार्ता के दौरान यशपाल मलिक ने कहा कि हम सरकार द्वारा निर्धारित की गई जगह पर ही आंदोलन कर रहे हैं लेकिन फिर भी सरकार एतराज जता रही है और हमारे कार्यकर्ताओं को डरा भी रहे हैं।
जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती आंदोलन जारी रहेगा। जब कांग्रेस की सरकार थी तो भाजपा पार्टी के लोग इस आरक्षण के मुद्दे पर हमारा समर्थन करती थी और संसद में भी आवाज उठाती थी लेकिन अब भाजपा की सरकार है तो अब हमें कांग्रेसी कहा जाने लगा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादे किए थे उन्होंने वे पूरे नहीं किए इससे जाट समाज बहुत आहत हैं। इसके कारण पूरे जाट समाज में रोष है। भाजपा ने अपने वादे से मुकर कर जाटों से जो धोखा किया है। वह बहुत निंदनीय है।