फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: Jan Sandesh Yatra of Selja postponed due to Nyay Yatra of Rahul Gandhi

Haryana: राहुल गांधी की न्याय यात्रा के कारण टली सैलजा की जन संदेश यात्रा, 15 जनवरी के बाद होनी थी शुरू

Mon, 01 Jan 2024 11:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 01 Jan 2024 11:33 PM IST
सार

यह यात्रा प्रदेश के सभी दसों लोकसभा क्षेत्रों में पहुंचनी थी और रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी ने भी इस यात्रा का समर्थन किया था।

विज्ञापन
Haryana: Jan Sandesh Yatra of Selja postponed due to Nyay Yatra of Rahul Gandhi
कुमारी सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राहुल गांधी की न्याय यात्रा के कारण हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा की जन संदेश यात्रा टल गई है। सैलजा ने 15 जनवरी के बाद इस यात्रा को शुरू करने का एलान किया था।

विज्ञापन


बता दें कि इस यात्रा के लिए कुमारी सैलजा ने पूरी तैयारी कर ली थी और यात्रा का रोडमैप भी बना लिया था। यात्रा को लेकर हुड्डा विरोधी कांग्रेसियों में खासा उत्साह था, क्योंकि तीन बड़े नेताओं को एक साथ प्रदेश का दौरा करना था। लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के दोनों धड़े खुद को मजबूत दिखाने के लिए अपनी ताकत का एहसास करा रहे हैं।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा रैलियां करके और जन मिलन समारोह कर अपनी सियासी ताकत दिखा रहे हैं। कुमारी सैलजा की यात्रा को लेकर हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने पुष्टि करते हुए कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा के चलते फिलहाल जनसंदेश यात्रा रोक दी गई है। इसके लिए नए सिरे शेड्यूल जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed