फिर विवादों में आईपीएस हेमंत कलसन: अब दुकान में घुसकर की मारपीट, पंचकूला पुलिस ने किया गिरफ्तार, हुए निलंबित
हाल ही में हेमंत कलसन ने सेक्टर 6 पंचकूला स्थित सिविल अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया था। उन पर नर्स व बाकी स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप थे। आरोपों के मुताबिक वह नशा किए हुए थे। पंचकूला पुलिस ने मामले में कार्रवाई भी की थी। इससे पहले भी कलसन इसी प्रकार के आरोपों में फंस चुके हैं। कलसन अपने व्यवहार के चलते कई बार निलंबित भी हो चुके हैं ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के आईपीएस हेमंत कलसन को पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हेमंत कलसन की गिरफ्तारी पिंजौर के एक निवासी की शिकायत पर हुई है। कलसन पर उसकी दुकान में घुसकर मारपीट, हंगामा और धमकाने का आरोप है। आईजी हेमंत कलसन को निलंबित भी कर दिया गया है।
पिंजौर पुलिस को दी शिकायत में तलविंदर सिंह निवासी रथपुर कॉलोनी पिंजौर ने बताया कि वह 75 प्रतिशत दिव्यांग है। वह और उसके पिता पानी टैंकर व करियाना की दुकान बतौर केयरटेकर करते हैं। असल मालिक स्व. जीत सिंह पूर्व सरंपच था और वह नगर पालिका के पहले प्रधान भी रहे हैं। परिवारिक तौर पर उनकी मृत्यु के बाद पानी व करियाना की मॉडल टाउन मानकपुर ठाकुरदास स्थित दुकान को वे बतौर केयर टेकर संभाल रहे हैं।
12 मई रात 8 बजे हेमन्त कलसन आईजी होमगार्ड गाड़ी में अपने साथ एक लड़की व चालक के साथ आया, उसे हम नहीं पहचानते थे। कलसन शराब के नशे में थे। उन्होंने दुकान में घुसकर तलविंदर सिंह के साथ दुर्व्यवहार किया, गाली गलौज, मारपीट व तोड़फोड़ की। उसकी वीडियो भी है। तलविंदर सिंह दिव्यांग होने के कारण विरोध करने में असमर्थ था। तलविंदर ने अपने बचाव के लिए पूर्व पार्षद सतविंदर सिंह टोनी को फोन किया। सतविंदर सिंह टोनी ने संबंधित थाना प्रभारी को फोन कर मामले की सूचना दी। बाद में पता चला कि हेमंत कलसन थाने में एसएचओ की कुर्सी पर बैठा हुआ था। तलविंदर सिंह सतविंदर टोनी के साथ थाने पहुंचा, तो देखा कि आईजी हेमंत कलसन की गाड़ी थाने में खड़ी थी, जिस पर लोगों ने विरोध किया। पुलिस ने हेमंत कलसन को केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पहले भी हो चुके गिरफ्तार
हेमंत कलसन को पंचकूला में अगस्त 2019 में एक महिला के घर में जबरन घुसकर दुर्व्यवहार के मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। उनकी पिंजौर में एक घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी से छेड़छाड़ और मारपीट करने की वीडियो भी वायरल हुई थी। एक बार चुनावी ड्यूटी पर तमिलनाडु पहुंचे कलसन ने वहां रेस्ट हाउस में एक सुरक्षा गार्ड का हथियार छीनकर फायरिंग में की थी। उस मामले में भी निलंबित हुए थे।
पंचकूला सेक्टर 6 के अस्पताल में कलसन ने यहां कथित रुप से हंगामा किया था। पैरामेडिकल स्टाफ ने उनकी वीडियो बना ली। कलसन नशा मुक्ति वार्ड में भर्ती एक महिला के पास शराब की बोतल, तंबाकू, गुटखा लेकर पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान महिला को जबरन साथ में ले जाने की कोशिश की थी। स्टाफ ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनके साथ में गाली गलौज शुरू कर दी। इस दौरान स्टाफ के बाकी युवाओं ने वीडियो बना ली। कलसन ने उन्हें धमकाया व डराया, जिसके बाद में पंचकूला पुलिस ने कलसन के खिलाफ केस दर्ज किया।