फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HARYANA: IAS Pradeep kasni transferred from Department

दूसरे 'खेमका' भी किनारे, फिर तबादला

Wed, 06 Aug 2014 05:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Aug 2014 05:22 PM IST
विज्ञापन
HARYANA: IAS Pradeep kasni transferred from Department

हरियाणा सरकार ने राज्य के प्रशासनिक सुधार विभाग के सचिव प्रदीप कासनी को किनारे कर दिया है। उनके विभाग का अतिरिक्त कार्यभार आईएएस अधिकारी आशेक सांगवान को दिया है।

विज्ञापन


जबकि सांगवान के पास अपने महकमे के अलावा अन्य महकमों का भी चार्ज है। सांगवान को सरकार ने प्रशासनिक सुधार का विशेष सचिव लगाया है।

देर शाम निकले स्थानांतरण आदेश में सरकार ने प्रदीप कासनी, सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग को प्रशासक काडा, पंचकूला तथा परियोजना निदेशक, हरियाणा एड्स नियंत्रण सोसाइटी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

विज्ञापन

राज्यपाल को जवाब देने का रास्ता साफ

HARYANA: IAS Pradeep kasni transferred from Department

कासनी भले ही इस मामले में खुल कर सामने नहीं आ रहे हैं, लेकिन स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। कासनी को प्रशासनिक सुधार विभाग से किनारे लगा कर सरकार ने राज्यपाल को जवाब देने का रास्ता साफ कर लिया है।

कासनी ने विभिन्न आयोगों में की गई नियुक्तियों को लेकर सरकार के सामने सामने सवाल खड़ा कर दिया था। इसके बाद यह मामला हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी तक पहुंचा। सोलंकी ने मामले में संज्ञान लेते हुए सरकार से जवाब मांग लिया है।

मामले में ये फंस रहा था तकनीकी पेच

HARYANA: IAS Pradeep kasni transferred from Department

इस पूरे मामले में तकनीकी पेच यह फंस रहा था कि सरकार को जवाब देने के लिए प्रशासकीय सुधार विभाग के पास फाइल भेजनी पड़ती। कासनी इस महकमे के सबसे वरिष्ठ अधिकारी थे।

पूर्व मुख्य सचिव एससी चौधरी के रिटायर होने और सेवा के अधिकार आयोग के चीफ कमिश्नर के तौर पर शपथ लेने के बाद कासनी ही सबसे वरिष्ठ अधिकारी थे जो इस मामले से सरकार की दिक्कतों का हल कर सकते थे, लेकिन उनके अड़ियल रवैये को देखते हुए सरकार को यह उम्मीद नहीं थी कि वे सरकार को बचाने का काम करेंगे।

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक यह भी संभव था कि यह फाइल कासनी के पास जाती तो उस पर वे कोई और टिप्पणी कर सकते थे। फिलहाल सरकार के कुछ करीबी अधिकारियों ने कासनी से इस मामले का हल निकालने का रास्ता जरूर पूछा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed