{"_id":"c1cc1ebb528f2550ba9415e446bd2831","slug":"haryana-ias-officer-khemka-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"'खेमका ने सुसाइड के लिए नहीं उकसाया पोसवाल को '","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'खेमका ने सुसाइड के लिए नहीं उकसाया पोसवाल को '
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 03 Mar 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाऊसिंग बोर्ड के कर्मचारी जसवंत पोसवाल ने हरियाणा के सीनियर आईएएस अशोक खेमका की वजह से आत्महत्या नहीं की थी।
विज्ञापन
स्थानीय अदालत ने इस मामले में अपने आदेश में कहा कि शिकायतकर्ता नितिन पोसवाल जोकि मृतक कर्मचारी के बेटे हैं, खेमका पर लगाए अपने आरोप साबित करने में पूरी तरह से असफल रहे हैं।
कोर्ट ने यह भी कहा कि खेमका ने तो सस्पेंड क्लर्क जसवंत पोसवाल को दोबारा नौकरी पर आने का मौका भी दिया था।
नारायणगढ़ निवासी नितिन पोसवाल ने अशोक खेमका के खिलाफ केस दायर कर अपने पिता जसवंत पोसवाल को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की गुजारिश की थी।
विज्ञापन
नितिन का आरोप था कि अशोक खेमका ने वर्ष 2007 में हाऊसिंग बोर्ड में अधिकारी रहते हुए उनके पिता को नौकरी से हटा दिया था, क्योंकि वे कर्मचारी नेता था। नौकरी जाने से आहत उनके पिता ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
नितिन का आरोप था कि खेमका ने उनके पिता को प्रताड़ित किया था।
मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने खेमका को निर्दोष पाया। कोर्ट ने कहा कि जसवंत को शराब निर्भरता से ग्रस्त होने के कारण टर्मिनेट किया गया था।
टर्मिनेशन पत्र में लिखा गया था कि पोसवाल अपनी ड्यूटी पूरी करने के काबिल नहीं हैं। पत्र में यह भी लिखा गया था कि जसवंत अगर खुद को फिट साबित कर देते हैं, तो नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं।
साथ ही कोर्ट ने कहा कि शिकायतकर्ता यह आरोप तो लगा रहा है कि उसके पिता ने आत्महत्या कर ली है, लेकिन काफी समय से लापता अपने पिता के बारे में ऐसा कोई ऐसा सबूत नहीं दे पाया कि उसके पिता जिंदा नहीं हैं।