{"_id":"602640d00be57025e541b42e","slug":"haryana-home-minister-anil-vij-tweets-on-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल विज ने फिर कसा राहुल गांधी पर तंज, कहा- उन्हें तो अपने परिवार का इतिहास भी मालूम नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल विज ने फिर कसा राहुल गांधी पर तंज, कहा- उन्हें तो अपने परिवार का इतिहास भी मालूम नहीं
Fri, 12 Feb 2021 02:18 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 12 Feb 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के हम दो हमारे दो की बात पर तंज कसा है। विज ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के बारे में कहा है कि यह हम दो हमारे दो की सरकार है।
विज्ञापन
राहुल गांधी शायद यह नहीं जानते कि हम दो हमारे दो का नारा तो उनकी दादी इंदिरा गांधी ने ही दिया था। हमारा नारा तो सबका साथ सबका विकास है। राहुल गांधी को अपने ही परिवार के इतिहास का ज्ञान नहीं है।
विज्ञापन
वहीं चीन मामले में राहुल गांधी के बयान पर विज ने कहा कि राहुल गांधी ने चीन और भारत की सेना के पीछे हटने को सरकार की विफलता बताया है। राहुल गांधी बार बार देश को अपमानित करते हैं। हमारी सेना और सैन्य शक्ति को डिमोरलाइज करते हैं। जो कुछ यह बोलते हैं उससे लगता है कि यह भारतीय नागरिक नहीं, बल्कि चीन के प्रवक्ता हैं।
विज्ञापन
राहुल गाँधी ने टवीट कर केंद्र सरकार बारे कहा है कि यह हम दो हमारे दो की सरकार है राहुल गांधी शायद यह नही जानते कि हम दो हमारे दो का नारा तो उन की दादी श्रीमती इंदिरा गाँधी ने दिया था । हमारा नारा तो सबका साथ सबका विकास है। राहुल गाँधी को अपने ही परिवार के इतिहास का ज्ञान नहीं है।
— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) February 12, 2021