फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana home minister Anil Vij took a meeting of officials

बिस्तर पर लेटे-लेटे अनिल विज ने संभाली कमान, अधिकारियों की बैठक ली, दिए ये निर्देश

Mon, 22 Jun 2020 10:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Haryana home minister Anil Vij took a meeting of officials
गृह मंत्री अनिल विज।

लंबे समय बाद अस्पताल से लौटे गृहमंत्री अनिल विज बीमारी की परवाह किए बिना फिर से सक्रिय हो गए हैं। बिस्तर पर लेटे-लेटे ही उन्होंने सोमवार को बरसात के दिनों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो इसको लेकर अधिकारियों की बैठक ली। निर्देश दिए कि गुड़गुड़िया नाले, महेश नगर नाले, एकता विहार नाले की सफाई तुरंत प्रभाव से करवाई जाए। इसमें कोताही न बरतें। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने हाउसिंग बोर्ड को जलभराव से बचाने, टांगरी नदी को गहरा करने, रंगिया मंडी नाला, 12 क्रॉस रोड पर पुलिया चालू करने, शास्त्री कालोनी नाले के पानी को सेवा समिति नाले से जोड़ने, जीटी रोड के नजदीक पानी की निकासी, अंबाला-सहारपुर रेलवे लाइन के पास पानी निकासी, चंद्रपुरी रोड को कंक्रीट का बनवाने और मच्छौंडा ड्रेन समेत अन्य बिंदुओं के बारे में अधिकारियों से चर्चा की और व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed