फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana home minister Anil vij targets on Pak PM Imran Khan

इमरान खान के परमाणु हमले वाले बयान पर अनिल विज का करारा जवाब, कहा-भारत की नहीं पाक की सोचें

Fri, 20 Dec 2019 12:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 Dec 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
Haryana home minister Anil vij targets on Pak PM Imran Khan
गृह मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

नागरिक संशोधन बिल पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा परमाणु हमले की धमकी देने पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने नसीहत दी है। विज ने कहा है कि जिस देश में मानवाधिकारों का उल्लंघन होता हो। अल्पसंख्यकों को तंग किया जाता हो और उन्हें हिंदुस्तान की शरण लेनी पड़ती हो, उस पाकिस्तान को भारत के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन


अनिल विज ने कहा कि इमरान हिंदुस्तान की बजाए अपने देश के बारे में सोचें। विज ने कहा कि जब-जब हिंदुस्तान के मुसलमान पाकिस्तान गए उन्हें कभी पाकिस्तान ने आदर मान सम्मान नहीं दिया।
विज्ञापन


हेमंत सोरेन के भाजपा नेता व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दिए बयान की गृहमंत्री अनिल विज ने निंदा की। उन्होंने कहा कि जनता इन लोगों को कई बार सबक सिखा चुकी है और इस बार भी इस तरह के लोगों को जनता द्वारा सबक सिखाया जाएगा। हेमंत सोरेन ने झारखंड में जनसभा के दौरान कहा था कि कुछ भगवाधारी झारखंड का दौरा कर रहे हैं यह लोग शादी कम करते हैं और गेरुआ पहनकर बहू बेटियों की इज्जत लूटने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड की चुनावी रैलियों में प्रियंका गांधी द्वारा सीएए का मुद्दा उठाए जाने पर अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस इस देश में आग लगाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठ बोलने की फैक्ट्री लगाई हुई है। कांग्रेस के नेता हर रोज नए-नए झूठ इजाद करते हैं। कांग्रेस धर्म जाति के नाम पर देश में आग लगाना चाहती है पर अपने मकसद में कामयाब नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed