{"_id":"5edde4f61f2455073008987b","slug":"haryana-home-minister-anil-vij-statement-on-reopening-of-schools-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में स्कूल-कॉलेज खोलने पर गृह मंत्री विज का बयान, बोले- एसओपी के मुताबिक खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में स्कूल-कॉलेज खोलने पर गृह मंत्री विज का बयान, बोले- एसओपी के मुताबिक खुलेंगे
Mon, 08 Jun 2020 12:43 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
मंत्री अनिल विज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में स्कूल-कॉलेज केंद्र की एसओपी के मुताबिक ही खुलेंगे। चूंकि केंद्र सरकार के पास हमसे ज्यादा अच्छा इनपुट है। ऐसे में उनकी राय के मुताबिक स्कूल खोलना ज्यादा उचित होगा। बतौर स्वास्थ्य मंत्री अगर मुझसे पूछा जाएगा तो मैं यही कहूंगा कि केंद्र जब कहे तभी स्कूल खोले जाएं।
15 अगस्त के बाद ही खुलेंगे स्कूल-कॉलेज
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने स्कूल और कॉलेजों को अगस्त 2020 के बाद खोले जाने की बात कही है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा है कि 15 अगस्त के बाद सभी शैक्षणिक संस्थान खोले जा सकते हैं। तब तक सभी परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए जाने की उम्मीद है। जुलाई में 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा, जेईई मेन और नीट करा लिया जाएगा। कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में भी फाइनल ईयर के एग्जाम कराए जाएंगे। फिर नतीजे घोषित होंगे। उसके बाद ही हालातों की समीक्षा करने के बाद स्कूल-कॉलेज खोलने पर फैसला लिया जाएगा।