फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana hockey team reached the final of the National Games

नेशनल गेम्स: हॉकी के फाइनल में पहुंचीं हरियाणा की छोरियां, योगासन में प्रदेश को मिला पहला स्वर्ण पदक

Mon, 10 Oct 2022 12:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 10 Oct 2022 12:22 AM IST
सार

गोल्फ में टीम इवेंट में हरियाणा की वानी कपूर और लावन्या जडोन ने रजत पदक जीतकर राज्य की झोली में एक ओर मेडल जोड़ दिया। लड़कों के इंडिविजुअल इवेंट में हरियाणा के अभिनव लोहान और सुन्हित बिशनोई ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
Haryana hockey team reached the final of the National Games
राष्ट्रीय खेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। अभी तक एक भी मैच नहीं हारने वाली हरियाणा की छोरियों ने रविवार को हॉकी के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। रविवार को हुए हरियाणा और झारखंड के बीच हुए सेमीफाइनल मैच में हरियाणा की बेटियों ने 5-2 से झारखंड को मात दी और स्वर्ण के दावेदारी पेश की। फाइनल मैच 11 अक्तूबर को खेला जाएगा। 

विज्ञापन


वहीं, अब योगासन में भी हरियाणा ने पहला स्वर्ण पदक जीता है। गुरुग्राम के राहुल और ऋषभ ने अपनी प्रतिभा का उल्लेखनीय प्रदर्शन कर यह स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इसके अलावा, योगासन में आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट में हरियाणा के प्रवीन पाठक ने कांस्य पदक जीता। 
विज्ञापन


तीरंदाजी और नेट बॉल खेल में हरियाणा पहले ही चैंपियन बन चुका है। जुडो खेल में प्रदेश के खिलाड़ियों ने तीनों पदक हासिल कर हरियाणा के नाम बड़ी उपलब्धि कायम की है। 73 किलोग्राम भार वर्ग में विशाल ने स्वर्ण पदक, जतिन ने रजत और विकास दलाल ने कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। 9 अक्तूबर शाम 6 बजे तक हरियाणा के खाते में 31 स्वर्ण पदक, 29 रजत और 34 कांस्य पदक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोल्फ में लड़कियों की टीम ने जीता रजत पदक
गोल्फ में टीम इवेंट में हरियाणा की वानी कपूर और लावन्या जडोन ने रजत पदक जीतकर राज्य की झोली में एक ओर मेडल जोड़ दिया। लड़कों के इंडिविजुअल इवेंट में हरियाणा के अभिनव लोहान और सुन्हित बिशनोई ने कांस्य पदक जीता।


इन खेलों में मिले पदक
हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक्युएटिक्स में 1 रजत और 1 कांस्य, तीरंदाजी में 5 स्वर्ण, एथलेटिक्स में 3 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक, साइकिलिंग में 2 स्वर्ण और 3 रजत, फेंसिंग में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य, गोल्फ में 2 रजत और 3 कांस्य, जुडो में 1 स्वर्ण, 3 रजत और 9 कांस्य पदक, कबड्डी में 2 कांस्य पदक, नेट बॉल में 2 स्वर्ण, रोइंग में 3 रजत और 1 कांस्य, रग्बी में 1 स्वर्ण, शूटिंग में 2 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक, सोफ्ट टेनिस में 1 कांस्य, टेबल टेनिस में 1 रजत, टेनिस में 1 कांस्य, वेटलिफ्टिंग में 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य, कुश्ती में 12 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य और योगासन में 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed