हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की सेहत में सुधार, आईसीयू से किया गया शिफ्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को जारी मीडिया बुलेटिन में मेदांता अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया था कि गृह मंत्री अनिल विज अब ठीक हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उनकी ऑक्सीजन की आवश्यकता अब कम हो गई है। वे अभी स्थिर हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मुलाकात की थी।
इससे पहले, 15 दिसंबर को कोरोना संक्रमित हरियाणा के स्वास्थ्य और गृह मंत्री अनिल विज को पीजीआईएमएस रोहतक से मेदांता रेफर कर दिया गया था। दो बार प्लाज्मा और अन्य दवाएं देने के बाद भी उनके फेफड़ों में संक्रमण बना हुआ था। परिजनों ने संस्थान के इलाज से असंतोष जाहिर कर बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाने की बात कही थी। हालांकि पीजीआईएमएस प्रशासन ने बेहतर इलाज देने का दावा किया था।
Haryana Health Minister Anil Vij (file photo) says he has been shifted from ICU to a room of Medanta hospital in Gurugram.
— ANI (@ANI) December 23, 2020
On December 5, Vij announced that he had tested positive for COVID-19. pic.twitter.com/S4uon3o6y3