फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana has again sealed its borders with Delhi

कोरोना वायरस: अरविंद केजरीवाल की आपत्ति के बाद हरियाणा ने दोबारा बॉर्डर किया सील

Tue, 02 Jun 2020 11:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Haryana has again sealed its borders with Delhi
हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा ने दिल्ली से लगती अपनी सीमाएं फिर सील कर दी हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आपत्ति के बाद हरियाणा ने यह कदम उठाया है। सोमवार से सरकार ने सीमाएं खोलने का निर्णय लिया था, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली ने अपने बॉर्डर सील ही रखने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन


केजरीवाल ने सीएम मनोहर लाल से भी इसे लेकर बात की व हरियाणा की सीमाएं भी सील ही रखने का अनुरोध किया। चूंकि, दिल्ली से सटे हरियाणा के जिलों में अब भी कोरोना के काफी मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में अब बिना मास्क मिले तो देना होगा 500 रुपये जुर्माना, आदेश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के एतराज के बाद हरियाणा भी अब अगले आदेशों तक अपनी सीमाएं सील रखेगा। दिल्ली व हरियाणा दोनों मिलकर ही बॉर्डर खोलने का निर्णय लेंगे। इससे गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत व बहादुरगढ़ बॉर्डर से आवाजाही करने वालों को फिर दिक्कत होगी।

सीएम मनोहर लाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हरियाणा ने अपने बॉर्डर केंद्र के निर्देशानुसार खोल दिए थे। दिल्ली सरकार के आग्रह पर दोबारा बंद कर दिए हैं। बाकी प्रदेशों के साथ आवागमन को बॉर्डर खुले रहेंगे।

मेरा पानी, मेरी विरासत योजना को केंद्र ने भी किया प्रोत्साहित

सीएम ने कहा कि उनकी 'मेरा पानी, मेरी विरासत' योजना को केंद्र ने भी प्रोत्साहित किया है। धान के एमएसपी में 53 रुपये तो मक्का के एमएसपी में 80 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इससे किसान धान के बजाए मक्का व अन्य फसलों की बुआई करेंगे। धान की जगह दूसरी फसलें लगाने के लिए किसानों को 7000 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 

सीएम ने कहा कि इस योजना में शामिल आठ खंडों में से छह का दौरा वह कर चुके हैं। दो खंड का दौरा जल्दी करेंगे। अब तक 50 हजार हेक्टेयर भूमि के किसानों ने इस योजना के लिए अपनी सहमति दी है। विपक्ष को सलाह देना चाहता हूं कि वे अनावश्यक रूप से चीजों का राजनीतिकरण न करें। जो भी फसल विविधीकरण को अपनाएंगे उन्हें 7 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ भी मिलेगा। इस प्रकार उन्हें 7700 प्रति एकड़ मिलेंगे। जो किसान सहमत हों, वे तुरंत पंजीकरण करवा दें। फसल बोने के समय पहली किस्त के तौर पर 2 हजार रुपये व बाद में 5 हजार की राशि प्रदान की जाएगी।

जेई सिविल का रिजल्ट एक हफ्ते में आएगा 
जेई सिविल के 4114 अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम इसी हफ्ते आ सकता है। सीएम ने सप्ताह के भीतर परिणाम घोषित होने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि डी ग्रुप के चार हजार से ज्यादा पदों का परिणाम तैयार करने के कारण देरी हुई है।

जेई सिविल के अभ्यर्थी छह माह से ज्यादा समय से परिणाम को लेकर चिंतित थे। इस भर्ती की अन्य तीन ब्रांच हॉर्टिकल्चर, इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल का परिणाम जारी किया जा चुका है। इस समस्या को बीते 16 मई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से अभ्यर्थियों ने अमर उजाला के यूट्यूब एवं फेसबुक लाइव में भी उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed