{"_id":"5c376e8cbdec2273a1354c4c","slug":"haryana-gurdwara-management-committee-president-jagdish-singh-jhinda-resigns","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने दिया इस्तीफा
Thu, 10 Jan 2019 11:03 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुहला चीका (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुहला चीका (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
एचएसजीपीसी के सदस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को एचएसजीपीसी के मुख्यालय गुरुद्वारा छठवीं एवं नौंवी पातशाही चीका में बुलाई गई कमेटी की बैठक में जगदीश सिंह झींडा के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। एचएसजीपीसी के महासचिव जोगा सिंह ने बताया कि प्रधान जगदीश सिंह का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद वरिष्ठ उपप्रधान दीदार सिंह नलवी को कमेटी का कार्यकारी प्रधान नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कमेटी के नए प्रधान व एग्जीक्यूटिव बाडी के चुनाव के लिए 30 जनवरी 2019 को हाउस की बैठक बुलाई गई है। जागा सिंह ने बताया कि बुधवार की बैठक में निर्णय लिया गया कि बाबा अमरीक सिंह द्वारा कमेटी के मुख्यालय में चलाई जा रही कार सेवा का पूरा काम नक्शे के तहत करवाया जाएगा और हर निर्माण कार्य में तकनीकी रूप से पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा टिड्डी साहिब के नए भवन का काम शुरू करने, गुरुद्वारा ड्योडी साहिब की कार सेवा का काम हजूर साहिब वाले संत बलविंद्र सिंह व नरिंद्र सिंह को दिया जाए व पूरा कार्य मास्टर प्लान के तहत संपन्न करवाया जाए। इन कामों की निगरानी के लिए करनैल सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
जोगा सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा छठवीं एवं नौवीं की भूमि व मकानों पर किए गए अवैध कब्जों को खाली करवाने के लिए कानूनी कार्रवाई करने पर भी सहमती बनी है। बैठक में बलजीत सिंह, बलदेव सिंह बल्ली, अवतार सिंह चक्कू, करनैल सिंह, जगदेव सिंह, मोहन जीत सिंह व जसबीर सिंह भी मौजूद रहे।