फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana_guest teachers_unions

हरियाणा गेस्ट टीचर संगठन दोफाड़

Tue, 17 Dec 2013 05:29 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 Dec 2013 05:29 PM IST
विज्ञापन
haryana_guest teachers_unions
नियमित करने और वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे हरियाणा के गेस्ट टीचर दोफाड़ गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ गत 9 दिसंबर को चंडीगढ़ में हुई मीटिंग पर अलग-अलग बयान के कारण यह संगठन दोफाड़ हुआ है।
विज्ञापन


अतिथि अध्यापक संघ 22 के महासचिव राजेंद्र शास्त्री ने बयान जारी कर कहा है कि कुरुक्षेत्र में गत रविवार को गेस्ट टीचरों की बैठक में अरुण मलिक को प्रधान पद से हटाने का फैसला हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री के साथ हुई बातचीत पर चर्चा हुई थी। इसमें तय हुआ है कि प्रधान अरुण मलिक गेस्ट टीचरों को गुमराह कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने गेस्ट टीचरों को नियमित करने और पूरा वेतन देने से साफ मना कर दिया था। मुख्यमंत्री वेतन में सिर्फ पांच-सात फीसदी बढ़ोतरी की बात कर रहे थे जबकि मलिक ने बैठक को सकारात्मक बताकर गुमराह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए मलिक को प्रधान पद से हटा दिया गया है। अब 21 सदस्यीय समिति गठित की है और 25 दिसंबर को गेस्ट टीचरों के अन्य सब संगठनों को जींद बुलाया है। आगामी आंदोलन संयुक्त रूप से लड़ा जाएगा।


इनसेट
मैंने दूसरा संगठन खड़ा कर लिया : मलिक
अरुण मलिक ने कहा कि उन्होंने सोमवार (16 दिसंबर) को दूसरा संगठन खड़ा कर लिया है। अब उनके संगठन का नाम हरियाणा अतिथि अनुबंधित अध्यापक संघ है। मलिक ने कहा कि 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री ने वेतन बढ़ोतरी में सात-आठ फीसदी की बढ़ोतरी करने की बात कही थी और नियमित करने के मुद्दे पर कहा था कि वे कोई न कोई समाधान ढूंढ रहे हैं। मलिक ने कहा कि उन्होंने 22 दिसंबर को करनाल में बैठक बुलाई है। उसके बाद वे मुख्यमंत्री से फिर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed