{"_id":"5a82eda34f1c1b514a8b909d","slug":"haryana-guest-teachers-issue-panchkula-news-haryana-cm-manohar-lal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट टीचरों के लिए बड़ी राहत भरी खबर, फिलहाल नहीं जाएगी किसी की नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट टीचरों के लिए बड़ी राहत भरी खबर, फिलहाल नहीं जाएगी किसी की नौकरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 13 Feb 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
Guest Teachers
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में तैनात लगभग साढ़े तेरह हजार गेस्ट टीचर्स में से अब किसी की नौकरी फिलहाल नहीं जाएगी। सीएम सिटी करनाल में मांगों को लेकर शहीद की पत्नी के बेटे के साथ मुंडन कराने के बाद सरकार सकते में है।
17 फरवरी को सीएम निवास पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ सुबह 11 बजे गेस्ट टीचर्स के प्रतिनिधिमंडल के साथ होने जा रही वार्ता भी इसी का परिणाम है। इसके अलावा सरकार ने बातचीत से पहले गेस्ट टीचर्स के हक में बड़ा कदम उठाया है।
किसी भी स्कूल में अब नियमित शिक्षक की तैनाती के लिए गेस्ट टीचर्स को हटाया नहीं जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को इस संबंध में सभी डीईओ और डीईईओ को निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशों में गेस्ट टीचर्स को प्रोटेक्ट करने के लिए कहा गया है।

यानी प्रदेश के जिन भी स्कूलों में गेस्ट टीचर्स के स्थान पर ज्वाइनिंग के लिए स्थायी शिक्षक ट्रांसफर होकर आए हैं या फिर नई नियुक्ति वाले शिक्षकों को स्कूल आवंटित कर दिया गया है, उन्हें अब दूसरी जगह एडजस्ट किया जाएगा।
डीईओ और डीईईओ यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी गेस्ट टीचर नौकरी से न हटाया जाए। इसके साथ ही सरकार बीते दस-बारह साल से स्कूलों में सेवारत गेस्ट टीचर्स के लिए समान काम-समान वेतन का निर्णय भी आने वाले दिनों में ले सकती है।
गेस्ट पक्का करने की मांग भी सरकार से कर रहे हैं। अब सरकार के सामने विकल्प मौजूद है कि कौन सा निर्णय बिना कोर्ट की अवमानना के आसानी से लिया जा सकता है। चूंकि, शहीद की पत्नी के मुंडन कराने के बाद से प्रदेश सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर है।