फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana guest teachers issue, panchkula news, haryana cm manohar lal

गेस्ट टीचरों के लिए बड़ी राहत भरी खबर, फिलहाल नहीं जाएगी किसी की नौकरी

Tue, 13 Feb 2018 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 13 Feb 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
Haryana guest teachers issue, panchkula news, haryana cm manohar lal
Guest Teachers - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में तैनात लगभग साढ़े तेरह हजार गेस्ट टीचर्स में से अब किसी की नौकरी फिलहाल नहीं जाएगी। सीएम सिटी करनाल में मांगों को लेकर शहीद की पत्नी के बेटे के साथ मुंडन कराने के बाद सरकार सकते में है।
विज्ञापन


17 फरवरी को सीएम निवास पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ सुबह 11 बजे गेस्ट टीचर्स के प्रतिनिधिमंडल के साथ होने जा रही वार्ता भी इसी का परिणाम है। इसके अलावा सरकार ने बातचीत से पहले गेस्ट टीचर्स के हक में बड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन


किसी भी स्कूल में अब नियमित शिक्षक की तैनाती के लिए गेस्ट टीचर्स को हटाया नहीं जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को इस संबंध में सभी डीईओ और डीईईओ को निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशों में गेस्ट टीचर्स को प्रोटेक्ट करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Haryana guest teachers issue, panchkula news, haryana cm manohar lal
Guest Teachers
यानी प्रदेश के जिन भी स्कूलों में गेस्ट टीचर्स के स्थान पर ज्वाइनिंग के लिए स्थायी शिक्षक ट्रांसफर होकर आए हैं या फिर नई नियुक्ति वाले शिक्षकों को स्कूल आवंटित कर दिया गया है, उन्हें अब दूसरी जगह एडजस्ट किया जाएगा।

डीईओ और डीईईओ यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी गेस्ट टीचर नौकरी से न हटाया जाए। इसके साथ ही सरकार बीते दस-बारह साल से स्कूलों में सेवारत गेस्ट टीचर्स के लिए समान काम-समान वेतन का निर्णय भी आने वाले दिनों में ले सकती है।

गेस्ट पक्का करने की मांग भी सरकार से कर रहे हैं। अब सरकार के सामने विकल्प मौजूद है कि कौन सा निर्णय बिना कोर्ट की अवमानना के आसानी से लिया जा सकता है। चूंकि, शहीद की पत्नी के मुंडन कराने के बाद से प्रदेश सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed