फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana govt will take services of retired teachers on vacant posts in schools

टीचर्स की कमी पूरी करने को इनकी सेवाएं लेगी सरकार, विशेष कवायद

Fri, 18 Nov 2016 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Nov 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
haryana govt will take services of retired teachers on vacant posts in schools
Teacher Shimla
स्कूलों में टीचर्स की कमी पूरी करने के लिए सरकार एक विशेष कवायद करने जा रही है। शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने यह ऐलान किया है। हरियाणा सरकार ने खाली पदों पर सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवाएं लेने का निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि स्कूलों में खाली पदों पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को अनुबंध पर रखा जाएगा। इसकी पॉलिसी तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति होने तक ये सेवाएं देंगे। हर वर्ष जनवरी माह में सेवानिवृत्त शिक्षकों का पैनल तैयार किया जाएगा, जो एक अप्रैल से लेकर अगले वर्ष 31 मार्च तक मान्य होगा। प्रत्येक श्रेणी में स्वीकृत पदों के 25 प्रतिशत तक सेवानिवृत्त शिक्षकों का पैनल तैयार किया जाएगा। पीजीटी का पैनल जिला शिक्षा अधिकारी टीजीटी, क्लासिकल एंड वर्नाकुलर (सीएंडवी) और जेबीटी का पैनल जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी तैयार करेंगे।
विज्ञापन


पैनल के लिए अध्यापकों के 50 अंक अनुभव और 50 अंक परीक्षा परिणाम के रखे गए हैं। इच्छुक सेवानिवृत्त अध्यापक 27 नवंबर तक संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी एवं मौलिक शिक्षा अधिकारी को आवेदन कर सकते हैं। शर्मा ने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षकों को पुन: रोजगार की नीति के तहत निश्चित पारिश्रमिक दिया जाएगा। इन्हें अधिकतम 64 वर्ष की उम्र तक ही सेवा में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed