{"_id":"581b5ac24f1c1bac31437b79","slug":"haryana-govt-will-provide-loan-facility-to-govt-employees-big-present-on-golden-jubli-occassion","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लाखों कर्मचारियों को स्वर्ण जयंती पर सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों कर्मचारियों को स्वर्ण जयंती पर सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 04 Nov 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्ण जयंती के मौके पर सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों को वो तोहफा दिया है, जानकर सभी खुशी के मारे उछल पड़ेंगे। हरियाणा सरकार राज्य के सरकारी कर्मचारियों को गृह निर्माण, वाहन, विवाह सहित अन्य कार्यों के लिए पंजाब नेशनल बैंक(पीएनबी) के जरिये ऋण उपलब्ध करवाए जाएंगे।
हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मौजूदगी में वीरवार को वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी. राघवेन्द्रा राव तथा बैंक के कार्यकारी निदेशक संजीव शरण ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर राज्य के स्वर्ण जयंती वर्ष में हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है जो अपने कर्मचारियों को बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाएगा।

15 दिन के अंदर पूरी हो जाएगी प्रक्रिया
हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु
वित्तमंत्री ने कहा कि अब हरियाणा के कर्मचारी अपने डीडीओ के माध्यम से तुरंत प्रभाव से आवेदन कर सकेंगे। 15 दिन के अंदर इसकी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे कर्मचारी अपनी निर्धारित ऋण-सीमा से अधिक ऋण लेने के पात्र होंगे। इसके लिए कर्मचारियों को पात्रता संबंधी प्रावधानों में भी रियायत दी जाएगी।
वित्त मंत्री ने कहा कि इस प्रक्रिया से सरकारी कर्मचारियों को सरकार की वर्तमान ब्याज दर आठ प्रतिशत पर ही ऋण प्राप्त होगा। इसके अलावा सरकार की ओर से कर्मचारियों को ऋण प्रदान करने के लिए जो बजट राशि आबंटित की जाती रही है, वह राशि भविष्य में प्रदेश के विकास के लिए प्रयोग की जा सकेगी।
इस मौके पर पीएनबी के कार्यकारी निदेशक संजीव शरण ने बताया कि ऋण संबंधी कार्यों के लिए बैंक की ओर से सेक्टर 14, पंचकूला में मुख्य प्रबंधक स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसके लिए पंचकूला, चंडीगढ़ सहित प्रदेश के जिला व ब्लॉक स्तर पर संचालित बैंक की 150 शाखाओं में सेवाएं प्रदान की जाएंगी।