{"_id":"603e8c5f908986700948933b","slug":"haryana-govt-will-provide-compensation-of-chickens-killed-due-to-bird-flu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू के चलते पंचकूला में मारी गई मुर्गियों का हरियाणा सरकार देगी मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू के चलते पंचकूला में मारी गई मुर्गियों का हरियाणा सरकार देगी मुआवजा
Wed, 03 Mar 2021 12:37 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला, बरवाला और रायपुर रानी के पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू को नियंत्रित करने के लिए मारी गई मुर्गियों के लिए हरियाणा सरकार मुआवजा देगी। यह जानकारी हरियाणा पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को दी।
विज्ञापन
हरियाणा पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के अध्यक्ष दर्शन सिंह व अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर बताया था कि पंचकूला के डीसी ने बर्ड फ्लू को नियंत्रित करने के लिए पंचकूला, बरवाला और रायपुर रानी के पोल्ट्री फार्म की सभी मुर्गियां को मारने का आदेश दिया था। 11 जनवरी 2021 के इस आदेश पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट से अपील की गई थी।
विज्ञापन
याची ने कहा था कि यदि इनको मारना है तो पहले यह जांचना चाहिए कि यह संक्रमित हैं भी या नहीं। इसके साथ ही यदि इन्हें मारना है तो इसकी एवज में उन्हें तुरंत मुआवजा दिया जाना चाहिए। मंगलवार को हरियाणा सरकार ने सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट को आश्वस्त किया कि संक्रमण से बचने के लिए सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
इस प्रक्रिया के पूरे होने के एक माह की अवधि के भीतर ही नुकसान की भरपाई कर दी जाएगी। हाईकोर्ट ने कहा कि जब दोनों इस पर सहमत हैं तो ऐसे में इस प्रक्रिया को जल्द पूरा कर हाईकोर्ट को इसकी जानकारी दी जाए।