{"_id":"116e7138863c9e2ffb1619f84f9d28fa","slug":"haryana-govt-will-open-girls-college-in-20-km-radius-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में हर 20 किमी की परिधि में खुलेंगे महिला कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में हर 20 किमी की परिधि में खुलेंगे महिला कॉलेज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 19 Feb 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि सरकार ने लड़कियों को उच्चतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए शैक्षणिक संस्थानों की मैपिंग करने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रत्येक 20 किमी की परिधि में एक महिला कॉलेज खोलने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा हरियाणा परिवहन ने छात्राओं के लिए विशेष बसे संचालित करने का निर्णय लिया है। अब तक ऐसी 44 बसों का संचालन शुरू हो चुका है, जिनमें महिला सहायकों की नियुक्त की है। मारुति ने प्रदेश में महिला चालक प्रशिक्षण केंद्र खोलने का प्रस्ताव भी सरकार को भेजा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रदेश की लिंगानुपात की स्थिति पर आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कहा कि सरकार ने अब ‘बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा देने का निर्णय लिया है। सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को एक चुनौती के रूप में स्वीकारा था।
विज्ञापन
प्रदेश में इस अभियान से लिंगानुपात में सुधार आया है। प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम (पीएनडीटी एक्ट) को सख्ती से लागू करने सहित मुख्यमंत्री सचिवालय में एक विशेष प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। डॉ. योगेंद्र मलिक को इसका सलाहकार नियुक्त किया गया है। दिसंबर में 1000 लड़कों के पीछे 903 लड़कियों का जन्म दर्ज किया गया। जबकि सिरसा जिले में ये आंकड़ा 999 रहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के रोहतक को छोड़कर सभी जिलों की सीमाएं अन्य प्रांतों से लगती हैं, जहां प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम को सख्ती से लागू नहीं किया जा सका है। हरियाणा पुलिस की ओर से 177 एफआईआर दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें अधिकतर मामलों में न्यायालयों की ओर से सजा भी सुनाई गई।