फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Govt will give Rs 450 per quintal to millet farmers under Bhavantar Bharpayee Yojana

Haryana: भावांतर भरपाई के तहत बाजरा किसानों को 450 रुपये प्रति क्विंटल देगी सरकार, CM ने किया एलान

Tue, 11 Oct 2022 11:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 Oct 2022 11:37 PM IST
सार

हरियाणा में इस बार बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2350 रुपये प्रति क्विंटल है। मंडियों में खरीद 1850-1900 रुपये प्रति क्विंटल हो रही है। किसानों को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो, इसलिए भावांतर भरपाई योजना के तहत 450 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
Haryana Govt will give Rs 450 per quintal to millet farmers under Bhavantar Bharpayee Yojana
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा सरकर ने बाजरा उगाने वाले किसानों को बड़ी राहत दी है। बाजरे की प्रति क्विंटल खरीद पर भावांतर भरपाई योजना के तहत किसानों को 450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान करेगी। मीडिया सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाजरे की खरीद सुगम तरीके से की जा रही है।

विज्ञापन


इस बार बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2350 रुपये प्रति क्विंटल है। मंडियों में खरीद 1850-1900 रुपये प्रति क्विंटल हो रही है। किसानों को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो, इसलिए भावांतर भरपाई योजना के तहत 450 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया जाएगा। सरकार ने खरीफ फसलों की निर्बाध खरीद के लिए मंडियों में समुचित प्रबंध किए हैं। 
विज्ञापन


फसलों के उठान की व्यवस्था पुख्ता की गई है ताकि मंडियों में दूसरे किसान अपनी फसलें समय पर ला सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हैफेड भी बाजरे की खरीद कर रहा है। मौसम खराब होने की वजह से फसल खरीद में थोड़ी-बहुत दिक्कत आई। 10 अक्तूबर तक प्रदेश में 59414 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-खरीद हरियाणा मोबाइल एप लॉन्च
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर किसानों की सुविधा के लिए ई-खरीद हरियाणा मोबाइल एप लॉन्च किया। इसमें किसानों को पंजीकृत फसलों की संख्या, गेट पास और खरीद के लिए लाई जा सकने वाली फसल की मात्रा के बारे में वास्तविक जानकारी मिलेगी। कोई भी किसान मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर दर्ज करके ये विवरण प्राप्त कर सकता है। इस एप पर किसान अपनी शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed