फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana govt will give more than 13 thousand crore rupees to departments for development

हरियाणा विधानसभा: विकास को मिलेगी रफ्तार, महकमों को मिलेंगे पौने तेरह हजार करोड़ रुपये

Tue, 24 Aug 2021 02:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Aug 2021 02:17 AM IST
सार

कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को दस करोड़ रुपये दिए जाने चाहिए, विधायक रामकुमार गौतम ने 11 करोड़ रुपये की मांग कर डाली। इस पर स्पीकर ने कहा कि यहां बोली नहीं लग रही है।

विज्ञापन
Haryana govt will give more than 13 thousand crore rupees to departments for development
हरियाणा विधानसभा - फोटो : twitter

विस्तार

हरियाणा सरकार विकास को रफ्तार देने के लिए महकमों को पौने तेरह हजार करोड़ रुपये और देगी। सोमवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट अनुमानों की पहली किस्त को चर्चा के बाद मंजूरी दे दी गई। महकमों ने कोविड व महंगाई भत्ते के कारण पड़े अतिरिक्त वित्तीय भार को देखते हुए अतिरिक्त बजट की मांग की थी।

विज्ञापन


सदन में अनुमान समिति के चेयरपर्सन सुभाष सुधा ने अनुपूरक बजट अनुमान प्रस्तुत किए। जिन पर कांग्रेस विधायकों भूपेंद्र हुड्डा, रघुबीर कादियान, किरण चौधरी, बीबी बत्रा, जगबीर मलिक, गीता भुक्कल, कुलदीप वत्स ने सवाल उठाने के साथ ही सुझाव भी दिए। कुछ विधायकों ने हलके की मांगें रखना शुरू कर दीं।
विज्ञापन


स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि विभाग के अनुपूरक बजट अनुमान में आवंटित राशि को लेकर ही चर्चा करें व सुझाव दें। इस दौरान बीबी बत्रा व स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता के बीच विधानसभा नियमावली को लेकर तीखी बहस हो गई। बत्रा ने कहा कि नियमों में विधायकों को सभी बिंदुओं पर बोलने का अधिकार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग जो पैसे अनुपूरक अनुमान में लेकर जा रहे हैं, वे कहां खर्च होंगे, ये उन्हें जानने का अधिकार है। स्पीकर ने कहा कि आप कानून के ज्ञाता हैं लेकिन वही नियम पढ़कर आते हैं, जो आपको भाते हैं। रघुबीर कादियान राजस्व, आबकारी एवं कराधान विभाग में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। साथ ही ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये देने की फिर मांग की। कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को दस करोड़ रुपये दिए जाने चाहिए, विधायक रामकुमार गौतम ने 11 करोड़ रुपये की मांग कर डाली। इस पर स्पीकर ने कहा कि यहां बोली नहीं लग रही है।


राज्य सैनिक बोर्ड को खत्म न करे सरकार: हुड्डा
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राज्य सैनिक बोर्ड को सरकार खत्म न करे। बोर्ड में बिग्रेडियर स्तर के अधिकारी चेयरमैन होते हैं, जबकि जिलों में कर्नल व अन्य रैंक के सेवानिवृत्त सैन्य अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी जाती है। सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग में तो आईएएस को बिठाया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसके जवाब में कहा कि विभाग में सेवानिवृत्त अफसरों को पूरा मान-सम्मान देंगे। अभी विभाग की रचना पूरी होने दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed