फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana govt removed IAS Sanjeev Verma from post of Managing Director of Warehousing Corporation

हरियाणा: आईएएस संजीव वर्मा को भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक पद से हटाया, अशोक खेमका के साथ चल रहा विवाद

Fri, 15 Jul 2022 12:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Jul 2022 12:09 AM IST
सार

एचसीएस अधिकारी संजीव कुमार को सरकार ने अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। वह भूमि अधिग्रहण अधिकारी सह भूमि अधिग्रहण कलेक्टर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण का जिम्मा भी देखेंगे।

विज्ञापन
Haryana govt removed IAS Sanjeev Verma from post of Managing Director of Warehousing Corporation
अशोक खेमका और संजीव वर्मा। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा सरकार ने आईएएस संजीव वर्मा को भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक पद से हटा दिया है। उनकी जगह आईएएस डॉ. शालीन नए प्रबंध निदेशक लगाए गए हैं। वह राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव के साथ भंडारण निगम का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। हरियाणा भंडारण निगम में आईएएस अशोक खेमका के प्रबंध निदेशक रहते हुई नियुक्तियों में संजीव वर्मा ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हुए हैं। 

विज्ञापन

दो प्रबंधकों समेत अनेक अधिकारियों को वर्मा बर्खास्त और निलंबित कर चुके हैं। नियुक्तियों के इस विवाद में वर्मा और खेमका ने एक-दूसरे के खिलाफ पंचकूला में एफआईआर भी दर्ज कराई हुई है। खेमका एफआईआर को रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट पहुंचे थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वर्मा के साथ ही रविंद्र कुमार के खिलाफ दर्ज एफआईआर को भी हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है।
विज्ञापन


खेमका की वर्मा के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई करवाने के लिए गृह मंत्री अनिल विज खुद डीसीपी कार्यालय पहुंचे थे। वर्मा की शिकायत पर खेमका के खिलाफ भ्रष्टाचार व अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ है, जबकि वर्मा के खिलाफ खेमका ने उत्पीड़न इत्यादि का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों ही मामलों के हाईप्रोफाइल होने पर जांच ठंडे बस्ते में डाली हुई है। खेमका के समय हुई नियुक्तियों की जांच और कार्रवाई के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि भंडारण निगम के रिकॉर्ड को अपने कब्जे में ले चुकी हैं। खेमका ने रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ की आशंका जताई थी। वहीं वर्मा ने कहा था कि रिकॉर्ड कब्जे में न लिया जाए, इससे जांच प्रभावित होगी।


एचसीएस संजीव को अतिरिक्त जिम्मा
एचसीएस अधिकारी संजीव कुमार को सरकार ने अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। वह भूमि अधिग्रहण अधिकारी सह भूमि अधिग्रहण कलेक्टर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण का जिम्मा भी देखेंगे। अभी वह हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम-द्वितीय के संपदा अधिकारी और भूमि अधिग्रहण अधिकारी गुरुग्राम हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed