{"_id":"407eca1cd33296566a3792d11efe4dc5","slug":"haryana-govt-ready-to-give-bhagat-singh-name-to-international-airport-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'इटरनेशनल एयरपोर्ट को भगत सिंह का नाम देने पर आपत्ति नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'इटरनेशनल एयरपोर्ट को भगत सिंह का नाम देने पर आपत्ति नहीं'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 29 Dec 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नामकरण शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर करने को हरियाणा सीएम राजी हो गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि इस नामकरण पर हरियाणा सरकार को कोई आपत्ति नहीं है। सीएम खट्टर हरियाणा निवास पर बुलाई प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों द्वारा इस बाबत पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्योंकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरियाणा और पंजाब ने बराबर की राशि दी है, इसलिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ चंडीगढ़ का नाम जरूर जुड़ना चाहिए। यह हरियाणा और पंजाब दोनों प्रदेशों की राजधानी भी है।
विज्ञापन
खाप पंचायतों के संदर्भ में एक सवाल पर उन्होंने कहा कि खाप पंचायतें लगभग 800 साल पुराना एक सामाजिक सिस्टम है, इसलिए इन पंचायतों द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों विशेषकर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान में सहयोग के लिए वे उनका धन्यवाद करते हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों उपभोक्ताओं को उनके बिजली बिल 6 किस्तों में अदा करने संबंधी दी गई छूट की अनुपालना सही से न होने संबंधी प्रश्न पर खट्टर ने इस पूरे मामले की जानकारी जुटाने के निर्देश भी दिए।