फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana govt increased wages of prisoners

Haryana: जेल कैदियों को बड़ी राहत, सरकार ने मजदूरी में की 50% तक बढ़ोतरी, यहां जानें पूरी डिटेल

Thu, 11 Sep 2025 01:23 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 11 Sep 2025 01:23 PM IST
सार

हरियाणा सरकार ने राज्य की जेलों में बंद कैदियों को बड़ी राहत दी है। अब कैदियों को प्रतिदिन मिलने वाली मजदूरी में 35 से 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Haryana govt increased wages of prisoners
जेल में बंद कैदियों की बढ़ाई गई मजदूरी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा सरकार ने राज्य की जेलों में बंद कैदियों को बड़ी राहत दी है। अब कैदियों को प्रतिदिन मिलने वाली मजदूरी में 35 से 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। स्किल्ड कैदी, जिन्हें पहले 60 रुपये मिलते थे, अब 100 रुपये रोजाना मिलेंगे। वहीं सेमी-स्किल्ड कैदियों की मजदूरी 50 रुपये से बढ़ाकर 90 रुपये और अनस्किल्ड कैदियों की मजदूरी 40 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये प्रतिदिन कर दी गई है।
विज्ञापन


सरकार ने यह भी तय किया है कि अब कैदियों की मजदूरी हर साल महंगाई भत्ते (डीए) के साथ स्वतः बढ़ेगी। वित्त विभाग ने इस पर सहमति दे दी है और यह वृद्धि प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी से लागू होगी। मजदूरी की गणना श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के सीपीआई इंडेक्स के आधार पर की गई है।
विज्ञापन


जेल महानिदेशक आलोक कुमार राय ने बताया कि राज्य की कई जेलों में आईटीआई और तकनीकी शिक्षा से जुड़े कोर्स शुरू किए गए हैं। उनका उद्देश्य कैदियों को विभिन्न हुनर सिखाकर आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि रिहाई के बाद वे सम्मानजनक आजीविका कमा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, जेल विभाग ने साल 2022 में मजदूरी बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। अब मंजूरी मिलने से राज्यभर के कैदियों को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार का मानना है कि इस कदम से न केवल कैदियों की जीवन परिस्थितियों में सुधार होगा, बल्कि उनमें पुनर्वास और समाज में सकारात्मक योगदान की भावना भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed