फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana govt increased salary of contract and out source employees

लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, ढाई गुणा बढ़ेगा वतन

Sat, 19 Nov 2016 09:10 AM IST
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 19 Nov 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
haryana govt increased salary of contract and out source employees
सरकारी कर्मचारी
लाखों कर्मचारियों को सरकार ने बहुत बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, कर्मियों की सेलरी में ढाई गुणा का इजाफा किया गया है। यह तोहफा हरियाणा सरकार ने अपने लगभग डेढ़ लाख अनुबंध और आउटसोर्स कर्मचारियों को दिया है।
विज्ञापन


खट्टर सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में 2.57 यानी ढाई गुना से अधिक की वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव पी राघवेंद्र राव ने व्यय नियंत्रण शाखा के सभी उप, संयुक्त, अवर सचिवों और अधीक्षकों को पत्र भेजकर यह अनुमान लगाने को कहा है कि इससे सरकार पर कितना वित्तीय बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन


पत्र में लिखा है कि सरकार ने गेस्ट टीचरों, आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों, आशा वर्कर, कंप्यूटर पेशेवरों और आउटसोर्स कर्मियों, जो आउटसोर्स पॉलिसी पार्ट-2 के तहत नियुक्त किए गए हैं, के वेतन फिटमेंट फार्मूला 2.57 के अनुसार बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसलिए विभागों से उनकी वित्तीय स्थिति जान लें। यह लाभ कर्मियों को एक जनवरी 2016 से दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 हजार की जगह मिलेंगे 25700

haryana govt increased salary of contract and out source employees
सरकारी कर्मचारी
प्रदेश के विभिन्न विभागों में इस समय जिन अनुबंध या आउटसोर्स कर्मियों का वेतन 10 हजार हैं, उनका वेतन बढ़कर 25700 रुपये हो जाएगा।

अभी प्रदेश में 76 हजार के लगभग आंगनबाड़ी वर्कर-हेल्पर व आशा वर्कर कार्यरत हैं, जबकि 13 से 15 हजार के बीच गेस्ट टीचर और 50 हजार के आसपास विभिन्न विभागों में आउटसोर्स कर्मी कार्यरत हैं।

हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव सुभाष लांबा ने बताया कि 26 अक्टूबर 2016 को समान काम-समान वेतन देने का सुप्रीम कोर्ट का निर्णय कर्मचारियों के पक्ष में आ चुका है। इसके बाद ये सरकार का दायित्व बनता था कि उन्हें बढ़ी हुई राशि प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed