{"_id":"581b58f14f1c1bc132437828","slug":"haryana-govt-increased-lineage-of-ex-armyman-and-their-family","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के लिए BJP सरकार ने की बड़ी घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के लिए BJP सरकार ने की बड़ी घोषणा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Nov 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना में भर्ती के लिए ट्रेनिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को भाजपा सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है और इस तोहफे में सलाना इजाफा हुआ करेगा। दरअसल, हरियाणा सरकार ने 60 साल और इससे अधिक आयु के भूतपूर्व सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों की विधवाओं व निराश्रितों, दिव्यांग भूतपूर्व सैनिकों, घोषित युद्ध में मारे गए रक्षा बलों के कर्मियों की विधवाओं व पैरा, ट्रेटा और हैमिप्लेजिक भूतपूर्व सैनिकों को मिलने वाली वित्तीय सहायता एक नवंबर से 3000 रुपये मासिक कर दिया है। हर वर्ष एक नवंबर से इसमें 400 रुपये का इजाफा होगा।
विज्ञापन
सरकारी प्रवक्ता ने विस्तार से दी जानकारी
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अभी तक 1500 से 2000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही थी। उन्होंने कहा कि घोषित युद्ध के दौरान मारे गए रक्षा बल कर्मियों की विधवाओं को केंद्र सरकार से मिलने वाली पारिवारिक पेंशन के अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।
60 वर्ष और इससे अधिक आयु के भूतपूर्व सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों की विधवाओं, दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक, जो किसी भी प्रकार की पेंशन या वित्तीय सहायता नहीं प्राप्त कर रहे है, उन्हें भी बढ़ी हुई दर से सहायता मिलेगी।
मुख्य सचिव, रक्षा शाखा पंचकूला की ओर से प्रदेश के सभी उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला सैनिक बोर्ड को इस संबंध में लिखित पत्र भेज दिया गया है।