फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana govt implemented seventh pay commission on retired pension holder employees

ढाई लाख रिटायर्ड कर्मियों की बल्ले-बल्ले, BJP सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

Sun, 05 Mar 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 05 Mar 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
haryana govt implemented seventh pay commission on retired pension holder employees
cm khttar
हरियाणा के ढाई लाख रिटायर्ड पेंशन धारक कर्मचारियों की बल्ले बल्ले हो गई है। वर्तमान बीजेपी सरकार ने उन्हें बहुत बड़ा तोहफा दे दिया है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 2.5 लाख पेंशन धारकों को तोहफा देते हुए एक जनवरी 2016 से पेंशन में संशोधन की घोषणा की है। इसका फायदा पेंशन धारकों सहित पारिवारिक पेंशनधारकों को भी मिलेगा।
विज्ञापन


अधिसूचना जारी होने के तीन महीने के अंदर संशोधित दरों पर पेंशन और बकाये का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर की गई चर्चा के उत्तर के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस संशोधन का सभी पेंशन और पारिवारिक पेंशनरों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश के चुनिंदा राज्यों में एक है, जहां सातवें वेतन आयोग के आधार पर पेंशन में संशोधन किया जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके तहत न्यूनतम पेंशन में बड़ा संशोधन किया गया है। अब न्यूनतम पेंशन 3500 से बढ़ाकर 9000 रुपये कर दी गई है। दोनों श्रेणियों को इसका लाभ मिलेगा। मृत्यु एवं सेवानिवृत्ति उपदान की अधिकतम सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये की गई है। इसके अलावा जब भी महंगाई भत्ते की वृद्धि मूल वेतन से 50 प्रतिशत अधिक हो जाती है, उपदान की सीमा में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 1 जनवरी, 2016 से पहले के पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों की मूल पेंशन व पारिवारिक पेंशन 2.57 से गुणा कर निर्धारित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि पेंशन संशोधन समिति की सिफारिशों के आधार पर एक जनवरी, 2016 से मूल पेंशन व पारिवारिक पेंशन में 32 प्रतिशत की वृद्धि होगी, जबकि मौजूदा पेंशन व पारिवारिक पेंशन (महंगाई राहत सहित) में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।


जल्द मिलेगा सातवें वेतन आयोग का फायदा
हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर होमगार्ड जवानों का मानदेय 300 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर पुलिस सिपाही के समान न्यूनतम वेतन के बराबर 572 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। पुलिस कर्मियों को जोखिम भत्ता के रूप में 5000 रुपए भी लगातार दिए जा रहे हैं। सातवें वेतन आयोग में बोर्ड, निगमों व उपक्रमों में कार्यरत कार्यरत कर्मचारियों पर करीब 4000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। एक्सटेंशन लेक्चरार के वेतन को 18 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed