फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana govt hiked fees to pass house map, now to construct home will be costly

इस राज्य में घर बनाना हुआ मुश्किल, नक्शा पास कराने का शुल्क बढ़ा

Thu, 13 Oct 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Oct 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
haryana govt hiked fees to pass house map, now to construct home will be costly
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
देश के इस राज्य में अब घर बनाना मुश्किल हो गया है। नक्शा पास कराने के लिए दी जाने वाली फीस में इजाफा कर दिया गया है। ऐसा करते समय सरकार ने विधायकों के स्टडी ग्रुप की सिफारिशों को भी किनारे कर दिया गया।
विज्ञापन


स्टडी ग्रुप में विधायक ज्ञान चंद गुप्ता और मंत्री मनीष ग्रोवर सहित अन्य विधायक भी शामिल थे। स्टडी ग्रुप यह दरें अधिक बढ़ाने के पक्ष में नहीं था, लेकिन अब दरें बढ़ जाने के बाद विधायकों ने अंदरखाते इनका विरोध शुरू कर दिया है। संभव है विरोध के चलते सरकार को यह दरें घटानी पड़ जाएं।
विज्ञापन


 

100 गज के प्लॉट के लिए देने होंगे एक लाख

haryana govt hiked fees to pass house map, now to construct home will be costly
17 महीनों बाद हुई बढ़ोतरी - फोटो : Getty
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनियमित कालोनियों को नियमित करने की स्कीम के तहत यह दरें बढ़ाई जानी थी। बढ़ी हुए विकास शुल्क से सरकार इन कालोनियों में सुविधाएं देने का काम करती, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के चलते सभी के लिए यह सर्कुलर जारी हो गया। जिसके बाद से कई विधायक अपना विरोध दर्ज करवा चुके हैं।

अभी तक रिहायशी प्लाटों पर प्रति वर्ग गज के हिसाब से नक्शा पास करवाने के लिए 120 रुपये के हिसाब से शुल्क जमा करवाना होता था। जो कि बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया है। लिहाजा 100 गज के प्लाट के लिए पहले जहां 12 हजार की रकम देनी होती थी अब एक लाख रुपये देने होंगे। वाणिज्यक गतिविधियों के लिए यह शुल्क अच्छा खासा बढ़ाया गया है।

दबाव बढ़ता देख राशि कम करने पर विचार

haryana govt hiked fees to pass house map, now to construct home will be costly
पंचकूला में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री खट्टर - फोटो : अमर उजाला
उधर, विधायकों का दबाव बढ़ता देख सरकार इस राशि को कम करने पर विचार कर रही है, लेकिन कम होने बावजूद भी यह दरें पहले जितनी कम नहीं होंगी। बता दें नक्शा पास किए बिना भवन निर्माण के लिए बैंक लोन भी स्वीकृत नहीं होता है।

सरकार कर रही विचार : कविता
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन का कहना है कि हम इस मसले पर विचार कर रहे हैं। शीघ्र ही यह दरें कम की जाएंगी।

ज्यादा दरें बढ़ाने की सिफारिश नहीं की थी : गुप्ता
पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि वह और मंत्री मनीष ग्रोवर स्टडी ग्रुप में हैं। हमने इतनी ज्यादा दरें बढ़ाने की सिफारिश नहीं की थी। मैं एक बार फिर से पूरा विषय देखता हूं।

इनेलो को एतराज
मसले पर नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा है कि स्थानीय निकाय क्षेत्रों में डवलपमेंट चार्जेज 120 रुपये प्रति गज से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रति गज तक कर दिए गए हैं और लोगों से पिछले पांच वर्षों के चार्जेज अदा किए जाने की भी मांग की जा रही है। जो पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed