फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana govt, haryana bjp govt, guest teachers, haryana guest teachers, khattar govt, haryana

हजारों गेस्ट टीचर्स को BJP सरकार देगी बड़ी राहत, जल्द होगा ऐलान

Thu, 21 Jul 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Jul 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
haryana govt, haryana bjp govt, guest teachers, haryana guest teachers, khattar govt, haryana
पंचकूला में सीएम मनोहर लाल खट्टर की रैली - फोटो : amar ujala
हरियाणा की बीजेपी सरकार हजारों गेस्ट टीचर्स को बहुत बड़ी राहत देने जा रहा है। जल्दी ही इसका ऐलान कर दिया जाएगा। बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में राजकीय स्कूलों में नियुक्त गेस्ट टीचरों की मृत्यु हो जाने पर उनके परिवार को तीन लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए नीति में संशोधन करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। सरकार ने आज राज्य की ओर से संचालित स्कूलों में कार्यरत गेस्ट टीचरों को अपनी उस नीति के तहत लाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


जिसके अंतर्गत सेवा प्रदाता एजेंसी के माध्यम से अनुबंध आधार पर कार्यरत व्यक्तियों सहित तदर्थ, दैनिक मजदूरी, अनुबंध आधार पर सरकारी विभागों और राज्य सरकार के बोर्डों, निगमों एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कार्यरत व्यक्तियों की मृत्यु पर उनके परिवार को अनुकंपा आधार पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा बैठक में जनहित में एक विशेष मामले के तौर पर जिला फरीदाबाद के गांव सुनपेड निवासी जितेंद्र कुमार को सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


परिवार की क्षतिपूर्ति करने का निर्णय लिया गया। जिसके दो बच्चों की 2015 में अप्राकृतिक कारणों से मौत हो गई थी। जितेंद्र कुमार की शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक है। चूंकि, उसे नौकरी प्रदान करने का मामला सरकार की नीति दिनांक 30 मई, 2014 के तहत नहीं आता, इसलिए मंत्रिमंडल ने एक विशेष मामले के तौर पर उसे नौकरी देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार में बनेगा 50 एकड़ में बनेगा गो अभ्यारण्य
प्रदेश सरकार ने हिसार में 50 एकड़ भूमि पर गौ-अभ्यारण्य एवं पशु बाड़ा स्थापित करने का निर्णय भी लिया है। बैठक में राजकीय पशुधन फार्म, हिसार की 50 एकड़ भूमि गौ-अभ्यारण्य एवं पशु बाड़ा स्थापित करने के लिए नगर निगम, हिसार को देने का निर्णय लिया गया। यह भूमि एक रुपये प्रति एकड़ प्रति वर्ष की दर से 33 वर्षों के लिए पट्टे पर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed