फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana govt fully helped ram rahim dera sacha sauda to grow

सरकारों ने राम रहीम के डेरे को जमकर बांटी 'रेवड़ियां', नियमों की अनदेखी हुई

Fri, 22 Sep 2017 12:43 PM IST
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Sep 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
haryana govt fully helped ram rahim dera sacha sauda to grow
Ram rahim
राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा के आगे हर सरकार नतमस्तक रहती थी। जो भी पार्टी सत्ता में आई, उसने डेरे को जमकर 'रेवड़ियां' बांटी, नियमों की अनदेखी खूब हुई। चाहे वह पूर्व हुड्डा सरकार हो या प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार। राजनीतिक लाभ पाने के चक्कर में डेरे को फायदा पहुंचाने के लिए सभी ने नियम-कायदों को ताक पर रखा। डेरे की 11 बड़ी संपत्तियों को बिना सीएलयू नियमित करना इसका बड़ा उदाहरण है।
विज्ञापन


डेरे को अनुचित लाभ पहुंचाने का काम हुड्डा सरकार में शुरू हुआ। 12 अगस्त 2014 को सरकार ने अधिसूचना जारी कर शाह सतनामपुरा के नाम से अलग पंचायत बनाई। इसमें गांव माजरा, शाह सतनाम पुरा, सुखचैन पुरा, नई बस्ती और शाह सतनाम पुरा धाम को ग्राम पंचायत शाहपुरा बेगू जिला सिरसा से अलग कर नई पंचायत में शामिल कर दिए। इसके बाद हुड्डा सरकार बदल गई और डेरे के समर्थन से सत्ता में आई भाजपा सरकार ने गुरमीत राम रहीम पर कृपा बरसानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


चार नवंबर 2015 को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 1682 एकड़ भूमि चिह्नित कर शाह सतनाम पुरा नई राजस्व संपदा घोषित कर दी। इसके बाद नई पंचायत की भूमि का चकबंदी कार्य शुरू हुआ। इसमें पहले से निर्मित घरों व आबादी क्षेत्र को लाल डोरे में शामिल कर बाकी गतिविधियों के लिए अलग-अलग क्षेत्र चिह्नित किए जाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चकबंदी के दौरान सिरसा के ग्राम एवं नगर आयोजना विभाग के अधिकारियों ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अफसरों को बताया कि उनके पास सीएलयू के आवेदन भी आए हुए हैं, उन्हें अंतिम निर्णय के लिए मुख्यालय को भेजा जाना है, इसलिए लाल डोरा तय कर राजस्व प्लान जल्दी भेजा जाए।

11 संपत्तियों को भी लाल डोरे में ही दिखा दिया

haryana govt fully helped ram rahim dera sacha sauda to grow
राम रहीम
जिला प्रशासन ने 31 दिसंबर 2015 को डेरे के प्रभाव के चलते घरों के साथ ही हॉस्टल, शेड, स्टेडियम, सिनेमा हॉल व औद्योगिक इकाईयों सहित करोड़ों रुपये की 11 संपत्तियों को भी लाल डोरे में ही दिखा दिया। इससे यह सीएलयू मुक्त हो गईं। जबकि चकबंदी का कार्य चला हुआ था।

इसके तहत वाणिज्यिक व औद्योगिक संपदाएं लाल डोरे में शामिल नहीं हो सकती थी। लेकिन, डेरे को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए यह संपत्तियां आबादी वाले इलाके में दिखाई गईं। इससे डेरे को करोड़ों रुपये का लाभ हुआ। लाल डोरे में न दिखाने पर इनका सीएलयू कराना पड़ता।

राजस्व नियमों की हुई अनदेखी
पंचायत एवं विकास विभाग और राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिला प्रशासन ने लाल डोरा घोषित करने में जल्दबाजी दिखाई। घरों के अलावा स्टेडियम, औद्योगिक इकाईयां, सिनेमा हॉल को आवासीय क्षेत्र में शामिल नहीं कर सकते। इसका सीएलयू होना जरूरी था। यह सीधा राजनीतिक रसूख से जुड़ा मामला है।

नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग देखेगा मामला
हरियाणा के गृह सचिव एसएस प्रसाद ने कहा कि नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग सीएलयू संबंधी मामले देखता है। अगर नियमों का उल्लंघन हुआ तो विभाग जांच का निर्णय लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed