फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana govt changed teachers online transfer policy

ऑनलाइन तबादला नीति में किए गए अहम बदलाव, जानिए किसके लिए फायदेमंद

Fri, 12 May 2017 12:25 PM IST
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 12 May 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
haryana govt changed teachers online transfer policy
आनलाइन तबादला नीति
हरियाणा सरकार ने आनलाइन तबादला नीति में शिक्षक हित के मद्देनजर अहम संशोधन किए हैं। अब तबादलों में दंपति शिक्षकों को पहले से अधिक तवज्जो मिलेगी। शिक्षक दंपति में महिला के लिए सरकार ने पांच अतिरिक्त अंकों का प्रावधान किया है। इससे उन्हें स्टेशन पाने में सहूलियत होगी। अभी तक उन्हें अन्य शिक्षकों के समान ही अंक मिल रहे थे। इसके साथ ही दंपति शिक्षक एक स्टेशन पर भी रह पाएंगे।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग ने तबादला नीति में शिक्षकों के लिए अंकों का प्रावधान रखा हुआ है। इसमें सबसे पहले आयु के अंक हैं, जिसकी आयु जितनी है, उसे उतने अंक मिलेंगे। उसके बाद शिक्षक की कक्षा के रिजल्ट के अंक हैं। शत-प्रतिशत रिजल्ट होने पर दस अंकों का प्रावधान है। इससे कम होने पर अंक प्रतिशत भी गिरता जाएगा। नब्बे प्रतिशत रिजल्ट पर नौ अंक, अस्सी पर आठ। इस तरह से अंकों की गणना की गई है।
विज्ञापन


नीति में संशोधन के बाद अब महिला शिक्षक को इसके अतिरिक्त पांच अंक मिलेंगे, जिससे स्टेशन पाने में वे सबसे ऊपर आ जाएंगी। विभाग ने इसके अलावा गुरुग्राम शहर को अब अलग जोन बना दिया है। इसमें 128 स्कूल शामिल किए गए हैं। इसी महीने 15 मई से शुरू होने वाले आनलाइन तबादलों में शिक्षकों के लिए अब ये नया विकल्प हो गया है। अभी तक गुरुग्राम जिले का एक ही जोन था। अब गुरुग्राम शहर को जोन-एक व बाकि क्षेत्र को जोन-2 माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी श्रेणियों के एक साथ होंगे तबादले

haryana govt changed teachers online transfer policy
ऑनलाइन - फोटो : demo pics
सेकेंडरी शिक्षा निदेशक राजीव रतन ने बताया कि 15 मई से शिक्षकों की आनलाइन तबादला प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जेबीटी, सीएंडवी, टीजीटी और पीजीटी के तबादले एक साथ होंगे। सुगम संपर्क पोर्टल पर ऐसी प्रणाली विकसित की जा रही है कि सभी शिक्षकों अपना विकल्प एक ही समय में अलग-अलग भर सकेंगे। नीति में संशोधन से दंपति शिक्षकों को फायदा होगा।

जेबीटी को प्रोफाइल ठीक करने का मौका
शिक्षा निदेशालय ने जेबीटी शिक्षकों को तबादलों से पहले प्रोफाइल ठीक करने का अवसर दिया है। चूंकि 293 जेबीटी के प्रोफाइल में गड़बड़ हो गई है। जेबीटी से हेड टीचर्स बने शिक्षकों का प्रोफाइल अभी अधूरा है। हेड टीचर्स, एलिमेंटरी हेडमास्टर और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पदोन्नत हुए शिक्षकों को अभी तक जेबीटी ही दिखाया जा रहा है। 83 गेस्ट टीचर्स को भी हेड टीचर्स बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed