फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana govt ban to wear jeans by teachers in govt colleges, haryana govt school, haryana govt

फरमानः अब स्कूल में जींस पहनकर नहीं आ सकेंगे टीचर

Sat, 11 Jun 2016 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Jun 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
haryana govt ban to wear jeans by teachers in govt colleges, haryana govt school, haryana govt
सरकारी स्कूलों में टीचर्स के जींस पहनने पर सरकारने लगाई रोक - फोटो : फाइल फोटो
खाप पंचायतों से शुरू हुआ जींस पर रोक लगाने का सिलसिला अब स्कूलों तक पहुंच गया है। टीचर्स के जींस पहनने पर रोक लगाई गई है। हरियाणा के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में गीता शामिल किए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने यह अहम फैसला लिया। सरकार का यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
विज्ञापन


हरियाणा में पिछले लंबे समय से स्कूली अध्यापकों की ओर से छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ जैसी घटनाएं हो रही थीं। इसके बाद विभाग ने यह निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग को इस तरह की सूचनाएं भी मिली थीं कि बहुत से स्कूलों में शिक्षकों की ओर से बाजार में चल रहे फैशनेबल एवं कटी-फटी जींस भी पहनी जा रही थी। इसका विद्यार्थियों एवं छात्राओं पर गलत असर पड़ रहा है। 
विज्ञापन


निदेशक मौलिक शिक्षा ने प्रदेश के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को जारी किए गए पत्र में शिक्षकों के रोजाना की ड्रेस में जींस पहनने पर रोक लगाते हुए कहा है कि अगर वह शिक्षा निदेशालय में भी आते हैं तो वह इस तरह के कपड़े पहनकर नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने बताया कि अध्यापक बच्चों का रोल माडल होते हैं। उनके संरक्षण में दिन भर बच्चे स्कूल में होते हैं। विभाग का प्रयास है कि शिक्षकों को सही मायने में स्कूली विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल बनाया जाए। इस फैसले को धरातल पर लागू करने के लिए बहुत जल्द जिला शिक्षा अधिकारियों की बैठक भी बुलाई जाएगी और इस फैसले के उद्देश्य से उन्हें रू-ब-रू करवाया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed