फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana govt announced lineage for unemployement boys and girls in cabinet meeting

21 साल के हो चुके हैं और नौकरी नहीं मिली, पढ़ लिजिए जरूरी खबर

Thu, 20 Oct 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Oct 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
haryana govt announced lineage for unemployement boys and girls in cabinet meeting
इंडियन कॉलेज के स्टूडेंट्स
अगर आप 21 साल के हो चुके हैं और नौकरी नहीं मिली है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। हरियाणा सरकार अब 21 से 35 साल की उम्र के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देगी। कैबिनेट मीटिंग में इस फैसले पर मुहर लगाई गई। सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में ये वादा किया था। अब इस वादे को पूरा करने के लिए हरियाणा सरकार ने स्वर्ण जयंती वर्ग का अवसर चुना है।
विज्ञापन


सरकार ने घोषणा पत्र में रोजगार और बेरोजगारी भत्ते का वादा किया था। इसके लिए बेरोजगार युवाओं को महीने में 100 घंटे रोजगार के बदले छह हजार रुपये और बेरोजगारी भत्ते के तौर पर तीन हजार दिए जाएंगे। हरियाणा सरकार स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर एक नवंबर को शिक्षित युवा भत्ता और मानदेय योजना (ईवाईएएचएस) शुरू करेगी। इसके बाद वर्तमान बेरोजगारी भत्ता योजना 31 अक्तूबर, 2016 को समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन


नई योजना में बेरोजगारी भत्ता और मानदेय दो घटक होंगे। लाभपात्रों में लिंग समानता बनाए रखने के लिए सभी लाभार्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार एक ही दर से बेरोजगारी भत्ता वितरित किया जाएगा। प्रति माह बेरोजगारी भत्ते की संशोधित दर बारहवीं (दस जमा दो) या इससे समकक्ष के लिए 900 रुपये, स्नातक या समकक्ष के लिए 1500 रुपये तथा स्नातकोत्तर या समकक्ष के लिए 3000 रुपये होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल स्नातकोत्तर आवेदकों को दिया जाता है मानदेय

haryana govt announced lineage for unemployement boys and girls in cabinet meeting
इंडियन कॉलेज के स्टूडेंट्स
इस समय मानदेय केवल पात्र स्नातकोत्तर आवेदकों को दिया जाता है और अब यह बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे अन्य श्रेणी के आवेदकों को भी देय होगा। आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 50,000 रुपये, 10 लाख रुपये से कम की आवासीय या वाणिज्यिक संपत्ति और दो हैक्टेयर तक की कृषि भूमि की वर्तमान पात्रता शर्त के स्थान पर अब केवल एक शर्त रखी गई है कि आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय सभी स्रोतों से तीन लाख रुपये से अधिक न हो।

सरकार के विभागों, बोर्ड और निगमों में मिलेगा रोजगार
मानदेय उप-योजना के  भाग के मुताबिक पात्र स्नातकोत्तर बेरोजगार युवकों को हरियाणा सरकार के अधीन विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों, पंजीकृत सोसायटियों में 100 घंटे तक काम करने पर अधिकतम 6000 रुपये तक का अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा। उनके लिए हरियाणा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की सहायता से निजी कंपनियों या उद्योगों में उनकी आवश्यकता के अनुसार सेवाएं लेने का भी प्रावधान होगा।

चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को छह हजार फेस्टिवल एडवांस

haryana govt announced lineage for unemployement boys and girls in cabinet meeting
हरियाणा कैबिनेट की बैठक​ - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा सरकार ने अपने सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ब्याज रहित 6000 रुपये का फेस्टिवल एडवांस देने का निर्णय लिया है। हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने मंगलवार को बताया कि यह अग्रिम राशि स्थायी तथा अस्थायी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और तदर्थ आधार पर लगे कर्मचारियों को देय होगी, जो पिछले एक साल से सेवा में हैं और अगले चार महीनों के लिए भी सेवा में रहेंगे।

यह राशि स्थायी राजकीय कर्मचारी की स्योरिटी पर दी जाएगी। यह अग्रिम राशि चार समान मासिक किश्तों में वसूल की जाएगी और सारी अग्रिम राशि चालू वित्त वर्ष के समाप्त होने से पहले कर्मचारी के वेतन से पहले वसूल की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्षों को यह निर्देश दिए गये हैं कि अग्रिम राशि 27 अक्तूबर या उससे पहले देना सुनिश्चित करें।

यह अग्रिम राशि वर्क चार्ज, कनटीनजेंट पेड स्टाफ और डेली वेजेज कर्मचारियों को नहीं दी जाएगी। चतुर्थ श्रेणी के वे कर्मचारी, जो अन्य सरकार, निगम या स्थानीय निकाय में प्रतिनियुक्ति पर हैं, तो उन्हें उनके मूल विभाग द्वारा यह अग्रिम राशि नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि पति और पत्नी दोनों सरकारी कर्मचारी हैं तो उनमें एक को यह अग्रिम राशि दी जाएगी। 

हरियाणा कैबिनेट के अन्य अहम फैसले

haryana govt announced lineage for unemployement boys and girls in cabinet meeting
हरियाणा कैबिनेट की बैठक​
1. हरियाणा सरकार ने अपने सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ब्याज रहित 6000 रुपये का फेस्टिवल एडवांस देने का निर्णय लिया है।
2. हरियाणा के सभी स्कूलों व कालेजों में सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस 31 अक्तूबर के अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 31 अक्तूबर से 6 नवंबर तक ‘राष्ट्रीय एकता सप्ताह’ मनाया जाएगा।
3. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा गठन के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हरियाणा विधानसभा का स्वर्ण जयंती विशेष सत्र 4 नवंबर, 2016 को बुलाने का निर्णय लिया गया।
4. अमृतानंदमयी मठ को चार कनाल भूमि
5. मार्केट कमेटी गन्नौर को भूमि हस्तांतरित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed