फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Governor Bandaru Dattatreya and CM Manohar Lal will inaugurate Surajkund Mela on Saturday

सूरजकुंड मेला 19 मार्च से शुरू: 20 देशों के शिल्पकार व कलाकार लेंगे भाग, 25 लाख लोगों के आने की उम्मीद

Thu, 17 Mar 2022 07:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Mar 2022 07:28 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला 19 मार्च से शुरू हो जाएगा। इस बार 20 देशों से शिल्पकार और कलाकारों के आने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर सहयोगी प्रदेश और उज्बेकिस्तान सहयोगी देश होगा। 

विज्ञापन
Haryana Governor Bandaru Dattatreya and CM Manohar Lal will inaugurate Surajkund Mela on Saturday
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 35वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला 19 मार्च से शुरू होकर चार अप्रैल तक चलेगा। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को मेले का उद्घाटन करेंगे। साथ ही सरकार ने फैसला लिया है कि इस बार सितंबर और अक्तूबर महीने में भी इस तरह के मेले आयोजित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि महामारी के चलते पिछले दो साल से मेले का आयोजन नहीं किया जा सका था। इस बार मेले में जम्मू-कश्मीर सहयोगी प्रदेश और उज्बेकिस्तान सहयोगी देश है। मेले में लगभग 20 देशों के कलाकारों, शिल्पकारों के भाग लेने की उम्मीद है। मेले में आगंतुकों की सुविधा के लिए एक ई-टिकटिंग प्रणाली शुरू की गई है। मेले में करीब 25 लाख लोगों के आने की संभावना है।
विज्ञापन

 
प्रकाश पर्व की तैयारियां शुरू, भव्य होगा आयोजन
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 24 अप्रैल को पानीपत में राज्य स्तरीय भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें सिख संतों समेत अन्य प्रदेशों के संत भी हिस्सा लेंगे। मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा का न केवल श्री गुरु तेग बहादुर जी के साथ बल्कि सभी 10 सिख गुरुओं के साथ एक विशेष नाता रहा है, क्योंकि उनमें से अधिकांश ने कुरुक्षेत्र और लोहगढ़ में अपनी यात्रा की है, जो कभी सिख राज्य की राजधानी थी। उन्होंने कहा कि हरियाणा का श्री गुरु तेग बहादुर जी के साथ एक विशेष संबंध है क्योंकि श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम से राज्य में 30 से अधिक गुरुद्वारे हैं। राज्य के युवाओं को दुनिया के सबसे महान मानवतावादी सिख गुरुओं के जीवन से समर्पण और बलिदान की भावना सीखने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed