फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government withdraws the recruitment of 4574 posts of TGT and PGT

हरियाणा: सरकार ने वापस ली टीजीटी व पीजीटी के 4574 पदों की भर्ती, नए सिरे से तय होंगे आर्थिक सामाजिक आधार और अनुभव के अंक

Wed, 30 Mar 2022 11:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 30 Mar 2022 11:47 PM IST
सार

सरकारी नौकरियों में हरियाणा सरकार की ओर से आर्थिक सामाजिक आधार पर 10 अतिरिक्त अंक दिए जाते थे। इनमें जिनके घर पहले सरकारी नौकरी नहीं और जिन अभ्यर्थियों के पिता या पति की मौत चुकी है उनको 5-5 अंक दिए जाते थे।

विज्ञापन
Haryana Government withdraws the recruitment of 4574 posts of TGT and PGT
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) और पीजीटी (स्नातकोत्तर शिक्षक) 4574 पदों की भर्ती को वापस ले ली है। आर्थिक सामाजिक आधार व अनुभव के अंकों को लेकर नए मानदंड तय होने के बाद इन पदों को दोबारा से विज्ञापित किया जाएगा। टीजीटी के लिए सरकार ने 95 अंकों की लिखित परीक्षा और 5 अंक आर्थिक सामाजिक आधार के तय कर दिए हैं। फिलहाल पीजीटी के नियमों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। पीजीटी ग्रुप बी सेवा की नौकरी है और इसके लिए साक्षात्कार होता रहा है। इसको लेकर फैसला नहीं हो पाया है कि पीजीटी में साक्षात्कार रखा जाए या नहीं।

विज्ञापन


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने यह भर्तियां 2019, 2020 और 21 में निकाली थी। बुधवार को आयोग ने भर्तियों को वापस लेने का नोटिस जारी किया है। पहले भी आयोग वर्ष 2018 के बाद से निकली 5321 पदों की भर्तियों को 13 जनवरी को वापस ले चुका है। अभी तक इनकी परीक्षा नहीं हुई है। इनमें फायर ऑपरेटर 1546, पटवारी 588, नहरी पटवारी 1100, ग्राम सचिव 697 समेत अन्य पद शामिल हैं। इसी प्रकार हरियाणा लोक सेवा आयोग अपनी दो भर्तियों को वापस ले चुका है। इनमें नवंबर माह में पशुपालन विभाग के 340 वेटरनरी सर्जन और कृषि विभाग एडीओ के 526 पदों को जनवरी माह में वापस लिया था।
विज्ञापन


करना होगा नए सिरे से आवेदन, पहले वालों को आयु में मिलेगी छूट
टीजीटी और पीजीटी की नई भर्ती में सभी को नए सिरे से आवेदन करना होगा। हालांकि, पहले आवेदन चुके अभ्यर्थियों को आयु में छूट मिलेगी। पहले जब ये भर्ती निकली थी तो उनकी आयु आवेदन करने योग्य थी। अब काफी संख्या में ऐसे युवा हैं जिनकी उम्र 42 साल से ऊपर हो जाएगी। पहले आवेदन करने वालों से दोबारा फीस भी नहीं ली जाएगी। पहली फीस को ही एडजेस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मिलते थे 10 अतिरिक्त अंक, अब पांच
सरकारी नौकरियों में हरियाणा सरकार की ओर से आर्थिक सामाजिक आधार पर 10 अतिरिक्त अंक दिए जाते थे। इनमें जिनके घर पहले सरकारी नौकरी नहीं और जिन अभ्यर्थियों के पिता या पति की मौत चुकी है उनको 5-5 अंक दिए जाते थे। पिछली भर्तियों में अधिकतर उन्हीं युवाओं का चयन हुआ है जिनको अतिरिक्त अंक मिले हैं। इस फैसले को लेकर मैरिट वाले अभ्यर्थी विरोध कर रहे थे। बढ़ते विरोध को देखते हुए अब सरकार ने इन 10 अंकों को घटाकर दोनों श्रेणियों में ढाई-ढाई अंक कर कुल पांच कर दिया है।

स्कूलों में खाली पड़े हैं 38476
हरियाणा में शिक्षकों के कुल 38476 पद खाली हैं। इनमें पीजीटी के 15265, टीजीटी के 18236, मुख्याध्यापक के 1046 और जेबीटी-पीआरटी के 3929 पद खाली हैं। प्रदेश में 14491 सरकारी स्कूल हैं। इनमें 120966 शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं जबकि वर्तमान में जरूरत 122798 की है। नियमित शिक्षक 72188 और 12134 अतिथि अध्यापक हैं।

 वापस लिए गए पद

विषय  पद
कंप्यूटर साइंस 1373
गणित 522
अंग्रेजी 530
इतिहास 329
वाणिज्य 304
शारीरिक शिक्षा 241
हिंदी 194
रसायन विज्ञान 131
जीव विज्ञान 127
ललित कला 35
संगीत 35
उर्दू 06
कंम्यूटर साइंस  37(मेवात कॉडर)
संस्कृत 534
पंजाबी (टीजीटी) 176
कुल 4574

 

पीजीटी और टीजीटी पदों के लिए नए सिरे से आर्थिक सामाजिक व अनुभव के अंक तय किए जाएंगे। पीजीटी पद के लिए साक्षात्कार लिया जाए या नहीं इसको लेकर भी फैसला होना है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इन पदों को दोबारा से विज्ञापित किया जाएगा। नई भर्ती में नए सिरे से आवेदन करना होगा। - भोपाल सिंह खदरी, चेयरमैन, एचपीएससी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed