फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana government will start special recruitment drive

खुलने जा रहा है नौकरियों का बड़ा पिटारा, 34 हजार पद भरने के लिए होगी भर्ती

Wed, 10 May 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 May 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
haryana government will start special recruitment drive
हरियाणा सरकार की बैठक
बेरोजगार युवक और युवतियों के लिए अच्छी खबर है, जल्द बड़े पैमाने पर नौकरियों का पिटारा खुलने जा रहा है। करीब 35 हज़ार पदों को भरने का फैसला किया गया है।  हरियाणा सरकार चतुर्थ श्रेणी के खाली पड़े करीब 34000 पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाएगी। सरकार की ओर से इन पदों को जल्द भरने का प्रयास रहेगा। 
विज्ञापन


सभी सरकारी विभागों से पदों की संख्या जुटा ली गई है। अब सरकार पद विज्ञापित कर किसी भी समय कर्मचारी चयन आयोग को इन्हें भरने के लिए पत्र भेज सकती है। हालांकि यह तय नहीं हुआ है कि पद एक साथ भरे जाएंगे या फिर चरणबद्ध तरीके से। पद भरने का निर्णय मंगलवार को यहां सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अनौपचारिक बैठक में लिया गया। 
विज्ञापन

गेहूं की फसल का मुआवजा किसानों को जल्द

haryana government will start special recruitment drive
ओपी धनखड़ - फोटो : file photo
कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने बताया कि पांच जून को अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर 10 हजार से अधिक जनसंख्या वाले प्रदेश के लगभग 125 बड़े गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग विशेष योजना तैयार कर रहा है। सामाजिक संस्थानों और गैर सामाजिक संगठनों का भी इसमें सहयोग लेंगे। 

बैठक में ब्लॉक समितियों और जिला परिषदों को अधिक सशक्त बनाने पर चर्चा हुई। उप-समिति बीपीएल सर्वे का काम जल्द शुरू करेगी। 2011 की जनसंख्या को आधार मानकर यह कार्य किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों का भी इसमें सहयोग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष गेहूं की पैदावार और खरीद दोनों अच्छी हुई हैं। इस पर बैठक में संतोष व्यक्त किया गया। बिजली के तार गिरने के कारण जली गेहूं की फसल का मुआवजा किसानों को जल्द दिया जाएगा।

उनकी किसानों से अपील है कि वे गेहूं की पराली को न जलाएं। इससे पर्यावरण को नुकसान तो पहुंचता ही है, साथ में धरती की उर्वरा शक्ति भी कम होती है। जीवांश जल जाते हैं और बायोमास के कारण फसल भी कम होती है। धनखड़ ने कहा कि हरियाणा मंत्रिमंडल के सदस्यों में न पहले असंतोष था और न अब है। सरकार और मंत्री मुख्यमंत्री के साथ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed